उत्तराखंड की वादियों से दूर , मुंबई नगरी के आसमान मैं कुछ सितारो ने आजकल धूम मचा रखी है , काबलियत से इस सपनो की नगरी को अपना बनाने आये है , अपने हुनर से सबको स्तबध और हैरान कर रहे है , रियलिटी शो से अच्छा प्लेट फॉर्म आपको नहीं मिल सकता अपना हुनर दिखाने का और यहाँ ये धूम मचा कर अपना नाम कर रहे है , मैं बात कर रहा हु &टीवी के रियलिटी शो The Voice India की ! शनिवार और इतवार की शाम को आने वाले इस शो को उत्तराखंड समाज के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है , यह पहला संगीत का शो है जिसमे तीन भागीदार देवभूमि से है , श्रृष्टि भंडारी , पवनदीप राजन और मोना भट्ट ! श्रृष्टि भंडारी और पवनदीप राजन पूरी तरह से मैदान मैं डटे हुए है जबकि मोना भट्ट अभी कुछ समय पहले एलिमिनेट हो कर बाहर आई है ! आज समय है इस नयी पीढ़ी के चमत्कारों पर बात करने का और अपने समाज से अपील करने का की इन प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने का समय आ गया है , ऐ देवभूमि के वासियों आप जहा भी रहते तो समय है इनको युवाओ के साथ खड़े होने का , उनके फन की वाह - वाही करने का !
श्रृष्टि भंडारी , दिल्ली से है बारहवी कक्षा के एग्जाम देकर इस प्रतियोगिता मैं भाग ले रही है इस से पहले २००९ मैं लिटिल चैंप्स मैं भी भाग ले चुकी है और उनकी कुछ तस्वीरे यहाँ मैं शेयर कर रहा हु !
यह श्रृष्टि की तस्वीर लिटिल चैंप्स की है जिसमे उन्होंने २००९ मैं हिस्सा लिया था , एक कहावत है न " पूत के पाँव पालने मैं ही नजर आते है " वैसा ही शायद श्रृष्टि की साथ हो रहा है , 2009 की यह छोटी सी गुडिया आज बहुत बड़ी स्टार बन गयी है ! अपनी आइकॉन गुरु सुनिधि के साथ काम करने का मौका आपको मिला है और आपने उस का खूब फायदा भी उठाया है !
"द वौइस् " संगीत का आज के समय का सबसे बड़ा शो है और इसमें गुरु के रूप मैं बॉलीवुड के सबसे मझे सितारे है , सुनिधी , शान, मिका और हिमेश संगीत के सबसे बढे सितारों मैं से एक है और इन सबको तराशने मैं उनका बड़ा हाथ है ! श्रृष्टि का अब तक का सफ़र काफी जानदार रहा है और और उनसे काफी उम्मीदे भी बढ़ी है , आशा है वह उन सब उम्मीदों पर खरी उतरंगी !और अंत मैं यह जरुर कहना चाहूँगा की मैं श्रृष्टि के साथ मैं उनके पिता को भी फॉलो करता हु , उनका उत्साह देखते बनता है , पहले एपिसोड मैं उनका वो डांस , वही से पता लग गया था की अपने भेजी है ,..भेजी लगे रहो पूरा समाज आपके साथ है !
उत्तराखंड की देवभूमि भी इस शो पूरी तरह से फॉर्म मैं आ गयी है , एक तरफ श्रृष्टि भंडारी और दूसरी तरफ पवनदीप राजन , सोशल मीडिया को खंखालने के बाद पता चला की राजन उत्तराखंड की शमशाद बेगम कही जाने वाली कबूतरी देवी के नाती है , इतना टैलेंट पवनदीप मैं है तो परिवार भी उसका बड़ा कारण है , पीढ़िया भरी हुई है इस हुनर से , तबला चैंपियन वो है , स्टेज परफ़ॉर्मर है , क्या नहीं है पवनदीप राजन के पास ..
पहली परफॉरमेंस से अब तक बाँध कर रखा हुआ है पवनदीप ने और पिछले एपिसोड मैं ही पता चला की उनकी तबले पर भी काफी अच्छी पकड़ है , संगीत तो खून मैं है और वह अब पूरी दुनिया के सामने है , और जिस प्रकार का यह मुकाबला है उसमे दिन प्रति दिन कुछ नया भी करना है , ऑडियंस को जनता को मंत्रमुग्ध करके रखना है !
ये लोग अपने मैं मैं सितारे है , और दिल सिर्फ कहता है की ये सिर्फ गाते रहे और हम सुनते रहे , इनको इनकी मंजिल तक पहुचाने मैं और इनको इस शो मैं बनाये रखने मैं आप और मैं बड़ा सहायता कर सकते है , यह अच्छा भी है की अब बात इन गुरुओ के हाथ मैं ही नहीं जनता के हाथ मैं भी आ गयी है , इसलिए आमा - बुबू, इजा - बाज्यू , दाज्यू - भुला , नान्तिनाओ .....वोटिंग मैं जोर शोर से हिस्सा लो और इन्हें वोट करो ,,,,,और यह ऐसी वोटिंग है जहा वोट डालने के लिए 18 साल का भी नहीं होना पड़ता ...इसलिए उत्तराखंड दिखा दे की आज ये नवयुवक एक मिसाल बन जाए पुरे देश और दुनिया के लिए ,,,,और समय है देवभूमि को अपना कर्तव्य निभाने का , अपनों के लिए आप वोट नहीं करोगे तो किसलिए करोगे ...इसलिए मित्रो जब भी ये बच्चे , ये कंटेस्टें आपको वोट करने के लिए कहे तुरंत अपना मोबाइल उठाये और इनके कहेनुसार वोट करे ....बॉलीवुड ..जहा टैलेंट इंसान की पहचान है वहा अब देवभूमि भी अपने नाम कमाएगी ...जय उत्तराखंड ....Time to ROCK.


पवनदीप ने तो फतह हासिल कर ली लेकिन श्रृष्टि बिटिया भी एक दिन जरूर बड़ा नाम कमाएगी
जवाब देंहटाएंकविता जी ,,इस बार ख़ुशी कुछ ज्यादा बड़ी है इस प्रतियोगिता मैं तीन प्रतिभागी उत्तराखंड के थे जिसमे से दो काफी आगे तक चले और अंत मैं जीत भी उत्तराखंड के प्रतिभागी के हाथ लगी जो एक बहुत बड़ी बात है !
जवाब देंहटाएं