सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सितारे देवभूमि के ...श्रृष्टि और पवनदीप राजन !



उत्तराखंड की वादियों से  दूर  , मुंबई नगरी के आसमान मैं कुछ सितारो ने आजकल धूम मचा रखी है , काबलियत से इस सपनो की नगरी को अपना बनाने आये है , अपने हुनर से सबको स्तबध और हैरान कर रहे है , रियलिटी शो से अच्छा प्लेट फॉर्म आपको नहीं मिल सकता अपना हुनर दिखाने का और यहाँ ये धूम मचा कर अपना नाम कर रहे है , मैं बात कर रहा हु &टीवी के रियलिटी शो The Voice India की ! शनिवार और इतवार की शाम को आने वाले इस शो को उत्तराखंड समाज के द्वारा काफी पसंद किया  जा रहा है , यह पहला संगीत का शो है जिसमे तीन भागीदार देवभूमि से है , श्रृष्टि भंडारी , पवनदीप राजन  और मोना भट्ट ! श्रृष्टि भंडारी और पवनदीप राजन पूरी तरह से मैदान मैं डटे हुए है जबकि मोना भट्ट अभी कुछ समय पहले एलिमिनेट हो कर बाहर आई है ! आज समय है इस नयी पीढ़ी के चमत्कारों पर बात करने का और अपने समाज से अपील करने का की इन प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने का समय आ गया है , ऐ देवभूमि के वासियों आप जहा भी रहते तो समय है इनको युवाओ के साथ खड़े होने का , उनके फन की वाह - वाही करने का !
 श्रृष्टि भंडारी , दिल्ली से है बारहवी कक्षा के एग्जाम देकर इस प्रतियोगिता मैं भाग ले रही है इस  से पहले २००९ मैं लिटिल चैंप्स मैं भी भाग ले चुकी है और उनकी कुछ तस्वीरे यहाँ मैं शेयर कर रहा हु !

यह श्रृष्टि की तस्वीर लिटिल चैंप्स की है जिसमे उन्होंने २००९ मैं हिस्सा लिया था , एक कहावत है न " पूत के पाँव पालने मैं ही नजर आते है " वैसा ही शायद श्रृष्टि की साथ हो रहा है  , 2009 की यह छोटी सी गुडिया आज बहुत बड़ी स्टार बन गयी है ! अपनी आइकॉन गुरु सुनिधि के साथ काम करने का मौका आपको मिला है और आपने उस का खूब फायदा भी उठाया है !



 "द वौइस् " संगीत का आज के समय का सबसे बड़ा शो है और इसमें गुरु के रूप मैं बॉलीवुड के सबसे मझे सितारे है , सुनिधी , शान, मिका और हिमेश  संगीत के सबसे बढे सितारों मैं से एक है और इन सबको तराशने मैं उनका बड़ा हाथ है ! श्रृष्टि का अब तक का सफ़र काफी जानदार रहा है और और उनसे काफी उम्मीदे भी बढ़ी है , आशा है वह उन सब उम्मीदों पर खरी उतरंगी !और अंत मैं यह जरुर कहना चाहूँगा की मैं श्रृष्टि के साथ मैं उनके पिता को भी फॉलो करता हु , उनका  उत्साह देखते बनता है , पहले एपिसोड मैं उनका वो डांस , वही से पता लग गया था की अपने भेजी है ,..भेजी लगे रहो पूरा समाज आपके साथ है !

उत्तराखंड की देवभूमि भी इस शो पूरी तरह से फॉर्म मैं आ गयी है , एक तरफ श्रृष्टि भंडारी और दूसरी तरफ पवनदीप राजन , सोशल मीडिया को खंखालने के बाद पता चला की राजन उत्तराखंड की शमशाद बेगम  कही जाने वाली कबूतरी देवी के नाती है , इतना टैलेंट पवनदीप मैं है तो परिवार भी उसका बड़ा कारण है , पीढ़िया भरी हुई है इस हुनर से , तबला चैंपियन वो है , स्टेज परफ़ॉर्मर है , क्या नहीं है पवनदीप राजन के पास ..


पहली परफॉरमेंस से अब तक बाँध कर रखा हुआ है पवनदीप ने और पिछले एपिसोड मैं ही पता चला की उनकी तबले पर भी काफी अच्छी पकड़ है , संगीत तो खून मैं है और वह अब पूरी दुनिया के सामने है , और जिस प्रकार का यह मुकाबला है उसमे दिन प्रति दिन कुछ नया भी करना है , ऑडियंस को जनता को मंत्रमुग्ध करके रखना है !

ये लोग अपने मैं मैं सितारे है , और दिल सिर्फ कहता है की ये सिर्फ गाते रहे और हम सुनते रहे , इनको इनकी मंजिल तक पहुचाने मैं और इनको इस शो मैं बनाये रखने मैं आप और मैं बड़ा सहायता कर सकते है , यह अच्छा भी है की अब बात इन गुरुओ के हाथ मैं ही नहीं जनता के हाथ मैं भी आ गयी है , इसलिए आमा - बुबू, इजा - बाज्यू , दाज्यू - भुला , नान्तिनाओ .....वोटिंग मैं जोर शोर से हिस्सा लो और इन्हें वोट करो ,,,,,और यह ऐसी वोटिंग है जहा वोट डालने के लिए 18 साल का भी नहीं होना पड़ता ...इसलिए उत्तराखंड दिखा दे की आज ये नवयुवक एक मिसाल बन जाए पुरे देश और दुनिया के लिए ,,,,और समय है देवभूमि को अपना कर्तव्य निभाने का , अपनों के लिए आप वोट नहीं करोगे तो किसलिए करोगे ...इसलिए मित्रो जब भी ये बच्चे , ये कंटेस्टें आपको वोट करने के लिए कहे तुरंत अपना मोबाइल उठाये और इनके कहेनुसार वोट करे ....बॉलीवुड ..जहा टैलेंट इंसान की पहचान है वहा अब देवभूमि भी अपने नाम कमाएगी ...जय उत्तराखंड ....Time to ROCK.

टिप्पणियाँ

  1. पवनदीप ने तो फतह हासिल कर ली लेकिन श्रृष्टि बिटिया भी एक दिन जरूर बड़ा नाम कमाएगी

    जवाब देंहटाएं
  2. कविता जी ,,इस बार ख़ुशी कुछ ज्यादा बड़ी है इस प्रतियोगिता मैं तीन प्रतिभागी उत्तराखंड के थे जिसमे से दो काफी आगे तक चले और अंत मैं जीत भी उत्तराखंड के प्रतिभागी के हाथ लगी जो एक बहुत बड़ी बात है !

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धराली की त्रासदी , जब प्रकृति ने सब्र खो दिया !!

  परिचय: जब प्रकृति ने अपना सब्र खो दिया 5 अगस्त 2025। यह तारीख उत्तराखंड के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। इस दिन से पहले, उत्तरकाशी जिले में गंगा (भागीरथी) के किनारे बसा खूबसूरत गाँव 'धराली' अपनी सेब के बागानों, शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता था। यह एक ऐसी जगह थी जहाँ लोग शहर के शोर से दूर सुकून के पल बिताने आते थे। लेकिन उस रात, प्रकृति ने अपना वो रौद्र रूप दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कुछ ही घंटों में, हँसता-खेलता धराली गाँव जलमग्न हो गया, और अपने पीछे छोड़ गया सिर्फ तबाही, खामोशी और अनगिनत सवाल। आज हम उस विनाशलीला को याद करेंगे, उसके कारणों की गहराई में जाएँगे और समझने की कोशिश करेंगे कि धराली की इस जल समाधि से इंसान क्या सबक सीख सकता है। आपदा के पीछे के विस्तृत कारण: यह सिर्फ बादल फटना नहीं था अक्सर ऐसी घटनाओं को केवल "बादल फटने" ( Cloudburst ) का नाम देकर एक प्राकृतिक आपदा मान लिया जाता है। लेकिन धराली की त्रासदी कई वर्षों से की जा रही मानवीय गलतियों और प्रकृति की चेतावनियों को नजरअंदाज करने का एक भयानक परिणाम थी। इसक...

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन

  उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन पंचायत चुनाव, या पंचायत चुनाव , भारत में ग्रामीण लोकतंत्र की नींव हैं, जो गांवों को उनके भविष्य को संवारने का अधिकार देते हैं। उत्तराखंड में, हिमालय की गोद में बसे गांवों के लिए ये चुनाव विशेष महत्व रखते हैं। जुलाई 2025 में होने वाले उत्तराखंड पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। प्रधानों (ग्राम प्रमुख) से लेकर समग्र विकास तक, ये चुनाव ग्रामीण उत्तराखंड के लिए गेम-चेंजर हैं। आइए जानें कि पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं, ये गांवों के विकास को कैसे बढ़ावा देते हैं, और 2025 के चुनावों से जुड़े कुछ रोचक किस्से जो उत्तराखंड के गांवों की भावना को दर्शाते हैं। पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं पंचायत चुनाव भारत की विकेंद्रित शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो 1993 के 73वें संवैधानिक संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) को संवैधानिक दर्जा देता है। उत्तराखंड, जहां 7,485 ग्राम पंचायतें, 95 ब्लॉक, और 13 जिला पंचायतें हैं, में ये चुनाव ग्रामीण समुदायों के लिए जीवन रेखा हैं। ये गांव वालों को प्रधान , उप-प्रधान और सदस्यों जैसे नेताओं ...

उत्तराखंड के संघर्ष के एक जीवित नायक: प्रताप सिंह साही

  उत्तराखंड के संघर्ष के एक जीवित नायक: प्रताप सिंह साही काफी समय बाद मुझे  अल्मोड़ा भवन  जाने का मौका मिला और मान्यवर प्रताप सिंह साही जी से मिलकर ऐसा लगा जैसे मैं अपने परिवार के किसी बड़े सदस्य से मिल रहा हूँ। वह शख्स जिसने अपनी जिंदगी के 22 साल उत्तराखंड आंदोलन के लिए समर्पित कर दिए, जेल की यातनाएं सहीं, और अंततः 9 नवंबर 2000 को हमारे सपनों का उत्तराखंड राज्य हमारे सामने आया। प्रताप सिंह साही जी का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के बग्वाली पोखर स्थित डोटल गाँव में हुआ। बचपन से ही उनमें अपने समाज और पहाड़ के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा था। प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई, और वर्ष 1976 में वे दिल्ली आ गए। उस समय इमरजेंसी का दौर था, लेकिन अपने दिल में पहाड़ के प्रति प्रेम और अलग उत्तराखंड राज्य का सपना वे कभी नहीं छोड़े। 1977 में सरकारी विभाग में नौकरी मिली, पर नौकरी के साथ-साथ उत्तराखंड आंदोलन की जड़े उनके मन में धीरे-धीरे गहरी होती गईं। 1978 में दिल्ली के वोट क्लब में आयोजित एक ऐतिहासिक रैली में वे शामिल हुए, जहाँ उन्होंने उत्तराखंड के कई प्रमुख नेताओं जैसे प्रताप सिंह ने...