सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सुबह दिल्ली की लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुबह दिल्ली की !

सितम्बर की सुबह का अपना एक मजा है , एक तरफ भीनी - भीनी से ठंडी हवा आपके चेहरे और बालो को छूते निकल जाती है और पास के स्कूल से " वन्देमातरम" की आवाज आपको अपने देश के प्रति कर्तव्य की याद दिला देती है , तभी नीचे से " कबाड़े-कबाड़े " की आवाज करता कबाड़े वाला अपने काम की और निकालता है और पेड़ मैं बैठा कव्वा भी जोर से काव -काव करने लगता है ! मंगलवार की सुबह , फ़ोन खोलते है धडल्ले से दर्जनों व्हाट्स अप्प मेसेज आपके इनबॉक्स मैं जबरन घुश आते है , उनमे से कुछ चुटकले है , कुछ हमें और भारतीय बन ने की सीख देने  वाले मेसेज है , क्योकि आज मंगलवार है इसलिए हनुमान जी आज कुछ समय तो मुख्य शेयर का कारण रहेंगे इसलिए हनुमान भक्तो ने हनुमान जी की बड़े - बड़े चित्र इन व्हाट्स ग्रुप्स मैं डाले है , तकनीक का यह फायदा है , आपको  यहाँ मंदिर , मस्जिद  गुरुद्वारे सब मिल जायेंगे आपको कही जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी ! शीना बोरा मर्डर केस मैं आज सबको पता चल गया है की इन्द्राणी मुख़र्जी शीना  बोरा की माँ है , इतने दिनों के सस्पेंस के बाद आखिर पुलिस ने ये गुत्थी सुलझा  ही ली है , परन्तु हमारे देश ...