सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY)

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ! ( PMMY) प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी द्वारा स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू की गयी इस योजना के सम्बन्ध मे. मैं यह लेख लिख रहा हु और इसमें वह सब जानकारी देने की कोशिश की गयी है जो आपको इस योजना का लाभ उठाने मैं मददगार होगी !

 मैं इस योजना के बारे मैं पूछताछ करने एक सरकारी बैंक मैं गया था और वही जानकारी मैं आपके सामने रख रहा हु ! इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और मझले उद्योगों को ऋण देना है जिस से की वो अपने उत्पाद और सेवाए और सुचारू रूप से चला सके !

 प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत, मुद्रा ने पहले ही अपने प्रारंभिक उत्पाद/ योजनाओं का निर्धारण कर लिया है। इन योजनाओं को 'शिशु', 'किशोर' तथा 'तरुण' नाम दिया गया है। ये योजनाएं लाभार्थी सूक्ष्म इकाई/ उद्यमों की वृद्धि/ विकास तथा निधीयन जरूरतों के स्तर को इंगित करती हैं तथा अगले चरण में बढ़ने/ वृद्धि करने के लिए संदर्भ बिन्दु भी प्रदान करती हैं
 शिशु : 50,000/- तक के ऋणों को कवर करेगी
 किशोर : 50,000/- से अधिक तथा 5 लाख तक के ऋणों को कवर करेगी
 तरुण : 5 लाख से अधिक तथा 10 लाख तक के ऋणों को कवर करेगी

 यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कुल ऋण का कम से कम 60% ऋण शिशु श्रेणी इकाइयों को दिया जाए और शेष ऋण राशि किशोर एवं तरुण श्रेणियों में जाए। शिशु, किशोर तथा तरुण इकाइयों के विकास एवं वृद्धि के ढांचे तथा समग्र उद्देश्य के भीतर, जिन उत्पादों की मुद्रा द्वारा घोषणा के स्तर पर पेशकश की गई है वे विभिन्न क्षेत्रों/ व्यवसाय गतिविधियों तथा व्यवसाय/ उद्यम घटकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं। संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित हैं – क्षेत्र/ गतिविधि विशिष्ट योजनाएं अल्प ऋण योजना(एमसीएस) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों/ अनुसूचित सहकारी बैंकों के लिए पुनर्वित्त योजना महिला उद्यमी योजना व्यापारियों तथा दुकानदारों के लिए व्यवसाय ऋण मिसिंग मिडिल ऋण योजना सूक्ष्म इकाइयों को उपकरण वित्त सहायता देना है !

 इस योजना से लाभ लेने के लिए आपको एक application फॉर्म भरना है और जिसके साथ आपने कुछ कागजात भी संलग्न करने है जिस से आपकी ऋण सम्भंदी जरुरत को समझा जा सके ! इस application फॉर्म मैं सबसे पहला कालम आपके व्यवसाय से सम्भंदित जानकारी है !

 १. व्यवसाय कंपनी का नाम लिखना है जिस नाम से आप अपना व्यवसाय चला रहे है , उसका पता और यह किस राज्य मैं स्थित है ! यह किस प्रकार की कम्पनी है , प्रोपेरिटर शिप , पार्टनरशिप या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या कोई और , ऑफिस आपका अपना है या किराये पर व्यवसाय शुरू करने की तारीख !

 कंपनी रजिस्टर्ड है या नहीं ? रजिस्टर्ड पता अगर कंपनी रजिस्टर्ड है तो ! सामाजिक स्तर : SC/ST/OBC/अल्पसंख्यक है तो किस कैटोगरी मैं आप आते है



 एप्लिकेंट की जानकारी ! नाम पता जन्मतिथि लिंग घर का पता और मोबाइल नंबर शैक्षिक योग्यता इस व्यवसाय मैं कुल अनुभव !
 पहचान पत्र और पते का प्रमाण पैन कार्ड नंबर/ DIN No बैंक के कर्मचारी या डायरेक्टर से कोई रिश्तेदारी अगर किसी प्रकार की रिश्तेदारी है तो उसका वर्णन ! बैंकिंग और ऋण सम्बन्धी जानकारी : किस प्रकार की सुविधा आप ने ले रखी है आपका खाता कहा है ? किसी प्रकार की बैंक लिमिट/लोन/LC/BG है तो उसकी जानकारी ! अभी कितना लोन बाकी है !
 अगर आपके किसी प्रकार का लोन या कोई और सुविधा नहीं ली है तो उसका घोषणा पत्र दे  !
 ऋण की जरुरत सम्बन्धी जानकारी !
 किस प्रकार के ऋण की आवश्यकता है ? कैश क्रेडिट /एकल ऋण /LC/BG कितने अमाउंट की आवश्यकता है ! किस प्रकार की सिक्यूरिटी आप दे रहे है ?

 अगर आपको अपने बिज़नस के लिए वर्किंग कैपिटल की आवश्यकता है तो कितनी राशि जी जरुरत है ? आपका पिछले सालो मैं कितने बिक्री हुई उसका ब्यौरा ! अभी आपके सामान की लिस्ट लेनदार और देनदार की लिस्ट आपका हिस्सा लिमिट अगर टर्म लोन की जरुरत है तो , जिस मशीन और अन्य इक्विपमेंट जिनको दिया जा सकता है ! क़िस प्रकार की मशीन है किस चीज के लिए इस मशीन की आवश्यकता है ! मशीन उत्पन्द्कर्ता का नाम मशीन की कुल कीमत प्रमोटर का हिस्सा रुपये मैं ऋण की राशि ! ऋण चुकाने की कुल अवधि और कितने समय बाद ऋण की वसूली शुरू होगी ! पिछले दो सालो की वर्तमान की और अगले साल का बिकी का अंदाज के कागजात जमा होंगे अगर वर्किंग कैपिटल की जरुरत है और टर्म लोन के लिए तब तक जब तक लोन की वसूली शुरू नहीं हो जाती ! उसमे निम्न जानकारी की ज्जरुरत है ?

 कुल बिक्री कुल लाभ इन संविधानिक जानकारियो का स्टेटस : शॉप और एस्टाब्लिश्मेंट एक्ट मैं रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रेशन म्समे दवाई का लाइसेंस सेल्स टैक्स की जानकारी इनकम टैक्स की जानकारी और कोई अन्य जानकारी जो इस सम्बन्ध मैं उचित हो ! डिक्लेरेशन्स एक फोटो और आवेदन करता के हस्ताछर इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए आपको , आवेदन के साथ निम्न कागजातों को संलग्न करना पड़ेगा : पहचान पत्र घर का पते के कागजात व्यवसाय के पते के कागजातप पैन कार्ड SC/ST/OBC/Minorities  Certificate.

 लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के कागजात बैंक स्टेटमेंट पिछले ६ मन्हीने की पिछले दो सालो के इनकम टैक्स रिटर्न्स की कापी बैलेंस शीत और प्रॉफिट एंड लोस अ/क की कॉपी प्रोजेक्टेड बैलेंस शीत कॉपी प्र्जोएक्ट रिपोर्ट थर्ड पार्टी गारंटी की बजी नेट वर्थ स्टेटमेंट दो फोटो ग्राफ आवेंदन करता के ! इन सबको आप जिस साखा मैं जमा कर्वायेगने वो आपको इस अच्क्नोव्द्गेमेंट देंगे !

 अभी यह योजना अपने शुरूआती दौर मैं है इसका कितना लाभ स्वरोजगारी उठा पाएंगे यह समय ही बताएगा , परन्तु यहाँ यह कहना आवश्यक है की अगर मेक इन इंडिया को सफल बनाना है तो सरकार को इस प्रकार की अन्य योजनाये भी लानी पड़ेंगी जिस से व्यवसाय के लिए धन जुटाना और आसान हो सके !

टिप्पणियाँ

  1. सभी को नमस्कार, क्या आप आर्थिक रूप से निचोड़ा है? क्या आप क्रेडिट और कर्ज का भुगतान करने के लिए धन की तलाश करते हैं? क्या आप अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए वित्त चाहते हैं? क्या आपको विभिन्न प्रयोजनों के लिए निजी या व्यावसायिक ऋण की आवश्यकता है? क्या आप बड़ी परियोजनाओं के लिए ऋण की तलाश करते हैं? आज से हमारे पास एक ऋण सुरक्षित करें और कुछ पुरस्कृत करें। हमारे लेन-देन की गारंटी 100% है क्योंकि हम अपने ग्राहकों के साथ एक सौहार्दपूर्ण संबंध भी सुनिश्चित करते हैं। हम कोई क्रेडिट चेक, कोई संपार्श्विक, आसान कदम, तेजी से धन और 3% की कम ब्याज दर के साथ ऋण प्रदान करते हैं। क्यों एक वित्तीय टूटने में रहते हैं? ईमेल के जरिए आज हमसे संपर्क करें: Oceanicfinance113@gmail.com

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी दादी - मेरी आदर्श !!!

पहाड़ के बच्चो का जीवन अकसर अपनी माता जी या  दादी जी के आँचल मैं पलता और  बड़ा  होता है , क्योकि पुरुष अधिकतर समय गाव से  बाहर रहकर रोटी कमाने की दौड़  मैं  लगे  होते है ! माना की आज पहाड़ बहुत बदल चुका है परन्तु पहाड़ मैं रहने वाले बच्चो के लिए अभी भी  यही सच है ! समय काफी आगे निकल गया है आज मैं जिनके  बारे मैं लिखने जा रहा हु वो अब हमारे बीच मैं नहीं है , पर उनकी याद सदा दिल मैं रहती है और उनके मेरे जीवन पर  बहुत एहसान  है ,  इतना बड़ा परिवार है तो उसका कारण सिर्फ वो है , उन्होंने एक पक्की नीव की तरह हम सब के  जीवन को सहारा दिया है ! आज पिताजी की उम्र ७५ साल की हो गयी है और उनसे लगभग बीस साल पहले आमा जन्म कुमाऊ के द्वाराहट स्थित किरौला गाँव मैं हुआ था , मैंने यह गांव कभी नहीं देखा पर सुना जरुर है इस गाँव के बारे मैं ! लगभग १९२० के समय उनका जन्म इस गाँव मैं हुआ होगा ! उनके बचपन के बारे मैं कभी बात नहीं  हुई , पर यह जरुर पता है की लगभग १२ वर्ष की उम्र मैं उनकी शादी मेरे दादा जी के साथ हो गयी थी ! १२ वर्ष आज के ज़मा...

धराली की त्रासदी , जब प्रकृति ने सब्र खो दिया !!

  परिचय: जब प्रकृति ने अपना सब्र खो दिया 5 अगस्त 2025। यह तारीख उत्तराखंड के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। इस दिन से पहले, उत्तरकाशी जिले में गंगा (भागीरथी) के किनारे बसा खूबसूरत गाँव 'धराली' अपनी सेब के बागानों, शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता था। यह एक ऐसी जगह थी जहाँ लोग शहर के शोर से दूर सुकून के पल बिताने आते थे। लेकिन उस रात, प्रकृति ने अपना वो रौद्र रूप दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कुछ ही घंटों में, हँसता-खेलता धराली गाँव जलमग्न हो गया, और अपने पीछे छोड़ गया सिर्फ तबाही, खामोशी और अनगिनत सवाल। आज हम उस विनाशलीला को याद करेंगे, उसके कारणों की गहराई में जाएँगे और समझने की कोशिश करेंगे कि धराली की इस जल समाधि से इंसान क्या सबक सीख सकता है। आपदा के पीछे के विस्तृत कारण: यह सिर्फ बादल फटना नहीं था अक्सर ऐसी घटनाओं को केवल "बादल फटने" ( Cloudburst ) का नाम देकर एक प्राकृतिक आपदा मान लिया जाता है। लेकिन धराली की त्रासदी कई वर्षों से की जा रही मानवीय गलतियों और प्रकृति की चेतावनियों को नजरअंदाज करने का एक भयानक परिणाम थी। इसक...

आलू मटर ने पहुचाया दिल्ली !

                               (फोटो आभार   चौखुटिया गेवाड विकास परिषद्) यह बात उन दिनों की है जब मैं चौखुटिया इन्टर कॉलेज मैं छठी कक्षा का छात्र था, सोनगांव स्कूल से पांचवी पास करके चौखुटिया इन्टर कॉलेज मैं प्रवेश लिया था, चौखुटिया मुझ गाँव के स्कूल से पढ़े के लिए बिलकुल शहर सा था, सोनगांव के स्कूल के आस पास कोई दुकान थी , और न ही कुछ खाने को मिलता था, परन्तु चौखुटिया इसके विपरीत एक बड़ा सा बाजार था, उस ज़माने मैं फ़ास्ट फ़ूड के तौर पे आलू- मटर सबसे हिट डिश थी, आलू-मटर  संग रायता मेरा पसंदीदा डिश थी , अब पापा दिल्ली रहते थे, और गाँव मैं अम्मा जी घर देखती थी, और तब जेब -खर्ची नाम की कोई भी खर्ची नहीं होती थी, सिर्फ दाल-भात खाओ या फिर मदुए की रोटी और साग, बस यही सब कुछ खाना पड़ता था !  बाजार मैं स्कूल जाते वक़्त रोज आलू-मटर अपनी ओर बुलाते थे, परन्तु पैसे न होने के कारण मैं मन मसोस कर रह जाता था, लेकिन इस समस्या का हल भी जल्दी निकल गया , मेरे कक्षा के कुछ साथी मेरे मित्र बन गए जिन्होंने मुझे अपन...