सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पवनदीप ...एक सितारा जो अब बॉलीवुड मैं अपनी चमक बिखेरेगा !

पवनदीप ...एक सितारा जो अब बॉलीवुड मैं अपनी चमक बिखेरेगा !


अंत मैं वौइस्  रियलिटी शो का विनर है ...पवनदीप ! उम्मीद शुरू से ही थी की पवनदीप अंतिम चार प्रतिभागियों मैं जरुर होगा परन्तु वह विनर होगा , यह जरा अविश्वसनीय सा लग रहा था इस घोषणा के बाद भी , परंतु सच यही है आज का की पवनदीप विनर बन गया है  "द वौइस् " का इस जीत को मैं पवनदीप की ही नहीं पुरे उत्तराखंड की जीत मानता है , और पहली बार ऐसा लगा की हम सब उत्तराखंड वासी इस जीत मैं समाहित हो गए थे ! इस प्रकार का रियलिटी शोज मैं टैलेंट तो है ही उसके अलावा आप की जन्मभूमी बहुत बड़ा रोल निभाती है आपकी जीत मैं, उत्तराखंड के टैलेंट को पहली बार राष्ट्रिय पटल पर इतनी बड़ी जीत मिली है , पूरा उत्तराखंड इस जश्न मैं नाच रहा है !

चम्पावत जिले के पवनदीप इन इस अनहोनी को होनी मैं परिवर्तित कर दिखा दिया है , वह एक बहुत बड़ा रोल मॉडल बन गया है उन कलाकारों के लिए जो कला के क्षेत्र मैं नाम कमाना चाहते है ! रियलिटी शोज एक नया प्लातेफ़ोर्म है जहा आप अपनी प्रतिभा का जादू बिखेर सकते है , बिना भाई भतीजावाद बिना किसी सिफारिश के , सिर्फ अपनी योग्यता के बल पर आप अपना लोहा मनवा सकते है ! ऐसा ही कुछ किया है उत्तराखंड के इस लाल ने , जो आज से कुछ हफ्ते पहले एक आम सी जिंदगी जी रहा था , और आज अचानक वह पुरे भारतवर्ष मैं सबका चहेता गायक बन गया है !
पवनदीप मैं वो सब कुछ अब नजर आता है जो एक सितारे मैं होता है , एक काफी हम्बल बैकग्राउंड से इतनी उचाईयो तक पहुचना यह सिर्फ एक सितारा ही कर सकता है , उसकी योग्यता का लोहा पूरा देश मान रहा है ! परिवार मैं बहने वाले संगीत को आगे बढ़ाने का ऐसा अवसर सिर्फ एक सितारे को ही मिल सकता है ! रोटी की दौड़ मैं संगीत को सिर्फ एक शौक के तौर पर रखना यह हमारे उत्तराखंड के कलाकारों की मज़बूरी है , सरकार का भी काफी उदासीन रवैय्या रहा है जिसके कारण कलाकार यहाँ सिर्फ शनिवार इतवार को नजर आते है और सोमवार से फिर वो अपनी रोजी रोटी की तलाश मैं मशगूल हो जाते है ! ऐसे ही एक जीत की जरुरत थी जिसने अब इन कलाकारों को भी उम्मीद दे दी है , पहाड़ी संगीत को आगे बढ़ाने की और इस संगीत को राष्ट्रिय स्तर पर ले जाने की भी जिम्मेवारी अब इन कंधो पर है !

पवनदीप का इस टाइटल को जीतना देश के हर कलाकार के लिए बहुत गर्व की बात है , सिर्फ अपने टैलेंट के बल पर इतना बड़ी प्रतियोगिता जीतना , उन सबको हिम्मत और उम्मीद की किरण प्रदान करता है जो अपना जीवन कला को देना चाहते है ! समय है जश्न का , समय है अपने अन्दर की योग्यता को बहार लाने का और अपनी मेहनत और पसीने से अपनी प्रतिभा को सीचने का .....अभी बहुत पवनदीप देवभूमि से निकलेंगे और  विश्व के आसमान पर छा  जायेंगे ...अंत मैं   थ्री चियर्स फॉर पवनदीप ....भुला बहुत भल ..लगे रहो जीत लो जिंदगी को !

टिप्पणियाँ

  1. पूरा उत्तराखंड इस जश्न मैं नाच रहा है !

    जवाब देंहटाएं
  2. जीत गया हमारा शेरे-उत्तराखण्ड

    जवाब देंहटाएं
  3. पुरे उत्तराखंड के लिए जश्न की बात है सर , काफी समय के बाद इतनी बड़ी ख़ुशी मिली है !

    जवाब देंहटाएं
  4. कविता जी बिलकुल शेर था पवनदीप , तभी पुरे झुण्ड मैं अग्रणी रहा ! शुभकामनाये हम सब को !

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धराली की त्रासदी , जब प्रकृति ने सब्र खो दिया !!

  परिचय: जब प्रकृति ने अपना सब्र खो दिया 5 अगस्त 2025। यह तारीख उत्तराखंड के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। इस दिन से पहले, उत्तरकाशी जिले में गंगा (भागीरथी) के किनारे बसा खूबसूरत गाँव 'धराली' अपनी सेब के बागानों, शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता था। यह एक ऐसी जगह थी जहाँ लोग शहर के शोर से दूर सुकून के पल बिताने आते थे। लेकिन उस रात, प्रकृति ने अपना वो रौद्र रूप दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कुछ ही घंटों में, हँसता-खेलता धराली गाँव जलमग्न हो गया, और अपने पीछे छोड़ गया सिर्फ तबाही, खामोशी और अनगिनत सवाल। आज हम उस विनाशलीला को याद करेंगे, उसके कारणों की गहराई में जाएँगे और समझने की कोशिश करेंगे कि धराली की इस जल समाधि से इंसान क्या सबक सीख सकता है। आपदा के पीछे के विस्तृत कारण: यह सिर्फ बादल फटना नहीं था अक्सर ऐसी घटनाओं को केवल "बादल फटने" ( Cloudburst ) का नाम देकर एक प्राकृतिक आपदा मान लिया जाता है। लेकिन धराली की त्रासदी कई वर्षों से की जा रही मानवीय गलतियों और प्रकृति की चेतावनियों को नजरअंदाज करने का एक भयानक परिणाम थी। इसक...

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन

  उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन पंचायत चुनाव, या पंचायत चुनाव , भारत में ग्रामीण लोकतंत्र की नींव हैं, जो गांवों को उनके भविष्य को संवारने का अधिकार देते हैं। उत्तराखंड में, हिमालय की गोद में बसे गांवों के लिए ये चुनाव विशेष महत्व रखते हैं। जुलाई 2025 में होने वाले उत्तराखंड पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। प्रधानों (ग्राम प्रमुख) से लेकर समग्र विकास तक, ये चुनाव ग्रामीण उत्तराखंड के लिए गेम-चेंजर हैं। आइए जानें कि पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं, ये गांवों के विकास को कैसे बढ़ावा देते हैं, और 2025 के चुनावों से जुड़े कुछ रोचक किस्से जो उत्तराखंड के गांवों की भावना को दर्शाते हैं। पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं पंचायत चुनाव भारत की विकेंद्रित शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो 1993 के 73वें संवैधानिक संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) को संवैधानिक दर्जा देता है। उत्तराखंड, जहां 7,485 ग्राम पंचायतें, 95 ब्लॉक, और 13 जिला पंचायतें हैं, में ये चुनाव ग्रामीण समुदायों के लिए जीवन रेखा हैं। ये गांव वालों को प्रधान , उप-प्रधान और सदस्यों जैसे नेताओं ...

उत्तराखंड के संघर्ष के एक जीवित नायक: प्रताप सिंह साही

  उत्तराखंड के संघर्ष के एक जीवित नायक: प्रताप सिंह साही काफी समय बाद मुझे  अल्मोड़ा भवन  जाने का मौका मिला और मान्यवर प्रताप सिंह साही जी से मिलकर ऐसा लगा जैसे मैं अपने परिवार के किसी बड़े सदस्य से मिल रहा हूँ। वह शख्स जिसने अपनी जिंदगी के 22 साल उत्तराखंड आंदोलन के लिए समर्पित कर दिए, जेल की यातनाएं सहीं, और अंततः 9 नवंबर 2000 को हमारे सपनों का उत्तराखंड राज्य हमारे सामने आया। प्रताप सिंह साही जी का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के बग्वाली पोखर स्थित डोटल गाँव में हुआ। बचपन से ही उनमें अपने समाज और पहाड़ के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा था। प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई, और वर्ष 1976 में वे दिल्ली आ गए। उस समय इमरजेंसी का दौर था, लेकिन अपने दिल में पहाड़ के प्रति प्रेम और अलग उत्तराखंड राज्य का सपना वे कभी नहीं छोड़े। 1977 में सरकारी विभाग में नौकरी मिली, पर नौकरी के साथ-साथ उत्तराखंड आंदोलन की जड़े उनके मन में धीरे-धीरे गहरी होती गईं। 1978 में दिल्ली के वोट क्लब में आयोजित एक ऐतिहासिक रैली में वे शामिल हुए, जहाँ उन्होंने उत्तराखंड के कई प्रमुख नेताओं जैसे प्रताप सिंह ने...