एम्स नयी दिल्ली ( All India Institute of Medical Sciences) ने देश भर से आने वाले मरीजो और उनके परिजनों की परेशानी को देखते हुए ओ पी डी मैं अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया को काफी सरल बना दिया है , अब आप फ़ोन पर और इन्टरनेट के माध्यम से कही से भी अपॉइंटमेंट ले सकते है और आपको लम्बी कतार की परेशानी से भी बच सकते है ! उत्तराखंड और देश के दूर दराज के लोग एवं दिल्ली के लोगो के लिए मैं यहाँ इस प्रक्रिया का विस्तार से उल्लेख कर रहा हु आशा है यह सूचना आप सबके लिए फायदेमंद होगी और आप अपने सुझाव इस लेख के अंत मैं दे सकते है !
www.aiims.edu
अपॉइंटमेंट पर क्लिक करे अपॉइंटमेंट पर क्लिक करने के बाद नीचे वाली विंडो खुलेगी !
अगर आप अपना इलाज पहले से करवा रहे है तो Existing patient with UHID पर क्लिक करे अन्यथा New Patient without UHID पर क्लिक करे ! इसे हम option I कहेंगे , जिसका जिक्र हम यहाँ कर रहे है और New Patient Without UHID option II का जिक्र हम नीचे करेंगे !
UHID वाले यहाँ क्लिक करे , नयी पॉइंटमेंट बुक करने के लिए "book an appointment"पर क्लिक करे
अन्यथा "Cancel Appointment" और View Laboratory Reports" के लिए बटनों पर क्लिक करे !"Book
Appointment"के बाद यह पेज खुलेगा जिस पर आप अपनी पर्सनल डिटेल भर कर ने अपॉइंटमेंट ले सकते है !
OPTION II :अगर आपके पास UHID नहीं है तो आप इस option पर क्लिक करके आगे बढ़ सकते है इसको क्लिक करने के बाद आप सीधा इस option पर पहुचेंगे
यहाँ पर आप "Book Appointment Now " पर क्लिक करके आगे बढ़ सकते है , इसके बाद यह विंडो खुलेगी जिसमे आपको अपना आधार नंबर देना पड़ेगा , अगर आपके पास अधर नंबर है तो आप यहाँ से आगे बढ़ सकते है , आधार नंबर दिए हुए बॉक्स मैं submit करके आगे बढ़ सकते है !
अगर आपके पास अधर नंबर नहीं है तो आप नीचे बने Option Don't have aadhar ! Click here पर क्लिक करे और एक नयी विंडो खुलेगी जिसमे आप अपनी डिटेल भर सकते है !
यहाँ आप अपना मोबाइल नंबर डाल सकते है जो आपको सीधा एक नई विंडो मैं ले जायेगा जहा आपने अपना Mobile No डालना है फिर आपको एक वेरिफिकेशन कोड मिलेगा जो आपने दिए गए बॉक्स मैं डालना है
उसके बाद Proceed पर क्लिक करने के बाद नयी विंडो मैं अपनी डिटेल डालनी है
इस विन्डो मैं अपनी डिटेल डालने के बाद आपको Proceed पर क्लिक करना है और आपका online अपॉइंटमेंट तैयार हो जाता है !अभी तक इस सरलीकरण प्रक्रिया मैं दिल्ली के AIIMS, राम मनोहर लोहिया अस्पताल और SPORTS INJURY CENTER Safdarjung Hospital मुख्यता जुड़े है जल्द ही यह प्रक्रिया देश के अन्य अस्पतालों मैं भी शुरू की जायेगी !आशा है की आप इस सुविधा का लाभ उठाएंगे !










बहुत सुन्दर जानकारी दी आपने देव दा
जवाब देंहटाएंराजू भाई ...यह सभी लोगो के हित के लिए मैंने यह सुचना यहाँ डाली है आप भी जानते है की पहाड़ से और देश के कोने कोने से कितने लोग यहाँ इलाज करने आते है , परन्तु अपॉइंटमेंट न मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है , इसलिए मैंने सोचा क्यों नहीं इस सुचना को समाज मैं बांटा जाय !
जवाब देंहटाएं