बहुत कुछ कहने को दिल कहता है , लेकिन शब्दों से जब उसको बया करने की बात आती है तो दिमाग शून्य हो जाता है , यह अक्सर आम जिंदगी मैं देखा गया है , रिश्तो मैं आम देखा गया है , चाहे वो रिश्ते पारिवारिक हो या हो सामजिक ! आज के इस communication के युग मैं बात करना , बात कहना एक सबसे बड़ी कला है , क्या कहना है , कितना कहना है , किसलिए कहना है , कितने कह कर चुप होना है और अब तो चुप होना भी एक communication का अभिन्न अंग है ! आधुनिक युग बहुत कुछ सिखाने पर तुला हुआ है मानव जाती को !
अच्छे बोलने वालो को इज्जत मुप्त मैं मिलती है , मृदुभाषी व्यक्तित्व की सफलता अपने आप पाँव चूमती है ..! आप कितने भी पढ़े - लिखे हो , आप ने चाहे कितनी दुनिया देखी हो , अगर आप के communication स्किल्स कमजोर है तो , आप को अपने ज्ञान के हिसाब से कम सफलता मिलेगी ! आज हर इंसान फ़ोन या इन्टरनेट के माध्यम से किसी न किसी से बात या विचार का आदान - प्रदान करता है और अगर इन बातो को और विचारो को कैसे दुसरे तक पहुचाया जाय , कितने साफ़ और जल्दी तरीके से , यही आज के युग का सबसे बड़ी काबलियत है !
पढाई, रिश्तो मैं व्यावसायिक जिंदगी मैं हर जगह इन सब का महत्व है , कोई भी रिश्ता अगर उसमे communication नहीं है तो वो ज्यादा दिन तक जिन्दा नहीं रह सकता , फिर वो चाहे कोई भी रिश्ता क्यों न हो ! आज के युग पर उसका राज है , जो आपनी बात दुसरे तक बिन हिचक और झिझक के पंहुचा सके ! आप किसी भी दिशा मैं अपने करियर बनाना चाहते हो , वहा हर जगह आप को इन स्किल्स की जरुरत पढेगी ! communication किसी भी बिज़नस का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा है ! आप सेल्स मैं है , आप एडमिन मैं है , आप एडवरटाइजिंग एजेंसी मैं है यहाँ किसी भी क्रिएटिव फील्ड मैं है , आपको अपनी भाषा और शब्दों पर पूरी तरह से कण्ट्रोल होना चाहिय ! एक बार आपने यह स्किल्स हासिल कर लिए तो फिर जिंदगी की कोई भी ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती , इसलिए जितनी जल्दी हो इस विषय पर काम कीजिये और एक सफल जिंदगी का आनंद लीजिये...!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें