सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपराधी कौन ?


अपराधी कौन ?





अभी दो दिन पहले दिल्ली के एक बड़े अस्पताल के  ट्रामा सेण्टर मैं घर के एक बीमार सदस्य के साथ जाना हुआ , रविवार की शाम थी परन्तु यहाँ की मरीजो के भीड़ देखकर कही यह नहीं लग रहा था की आज रविवार है , मरीजो का ताँता लगा हुआ था , हर दो दो मिनट का बाद एम्बुलेंस , पुलिस की गाडी  घटना मैं घायल मरीजो को लेकर आ रही थी . अस्पताल मैं बहुत भीड़ थी , डॉक्टर , नर्स , सहायक कार्यकर्त्ता सब अपने काम मैं व्यस्त थे , पर एक चीज जो बार बार सबका ध्यान खीच रही थी , वह कभी भी जोर से चीखने की , झगड़ने की , वो धक्का मुक्की  की , यह अक्सर हर दस पंद्रह मिनट के अन्तराल पर आ रही थी , ध्यान से देखने पर मालूम हुआ की यह आवाज ट्रामा सेण्टर के गेट से आ रही थी , जब भी कोइ नया मरीज यहाँ आता तो , उसके साथ उसके घर वाले या जान पहचान के लोग उसके साथ ट्रामा सेण्टर के अन्दर घुसना चाहते थे , जबकि वास्तव मैं कानून यह है की एक मरीज के साथ सिर्फ एक सहायक ट्रामा सेण्टर मैं प्रवेश कर सकता है , और अधिक लोगो को अन्दर न जाने और उनको गेट पर रोकने के दौरान अक्सर ये झगडे भड़क जाते थे , फिर सुरक्षा कर्मी उनको समझाते और  डांटते तब वह समझ पाते , और इस प्रक्रिया मैं मरीज भी काफी वक़्त तक वही गेट पर रुके रहता है !
यह अक्सर सभी अस्पतालों की इमरजेंसी मैं देखा गया है , भारतीय लोग है ,एक आदमी को रेल या हवाई जहाज पर छोड़ने पूरा कुनबा चल निकलता है और यहाँ तो दुर्घटना का सवाल है ! अगर एक मरीज के साथ इतने सहायक घुस जायेंगे तो अस्पताल का क्या हाल होगा !
इसका अब एक दूसरा कारन जो मुझे नजर आता है वह यह है की , हमारे दिल मैं इन सुरक्षा कर्मियों के लिए कोई इज्जत नहीं रहती जिसके कारन लोग इनकी बातो पर बिलकुल ध्यान नहीं देते , और अपनी मनमानी , झगड़े और हाथापाई पर उतर आते है , और हमें यही लगता है अंत मैं की हिंसा ही सबका समाधान है और हिंसा से हम इन्हें डरा देंगे और अन्दर घुस जायेंगे ! इस प्रकार की बहुत घटनाये हमें अक्सर सुनने को मिलती है , और देश के नेता वर्ग के लोग भी अक्सर इसमें लिप्त प्पये जाते है !सब देख लेंगे , इस प्रकार की सोच मन मैं लिए हम इस व्यवस्था से निपटते है और कानून , व्यवस्था और दूसरो की सहूलियत का बिलकुल भी ध्यान नहीं रखते !
इसी ट्रामा सेण्टर मैं मुझे दो स्तर की सुरक्षा दिखाई दी , पहले सुरक्षा कर्मी और अगर उनसे कोई मामला नहीं संभालता है तो उनके ऊपर बाउंसर रखे हुए है , और फिर वह झगडे को निपटाते है ! बाउंसर को रखने का एक दूसरा भी कारन था , मरीज के रिश्तेदारों ने डॉक्टर्स पर भी हमला कर दिया था , इसलिए अब हर अस्पताल मैं बाउंसर भी सुरक्षा घेरे का अंग है ! यह सुरक्षा कर्मी इसलिए लगाये गए है जिस से की लोग मरीज के इलाज मैं बाधा न डाल  सके ! परन्तु यहाँ सुनने वाला कौन है , ये लोग तो अपनी आँखों के सामने डॉक्टर से ऑपरेशन, घाव सिलने और पट्टी होता हुआ देखना चाहते है तभी वह संतुष्ट होंगे , पर क्या यह संभव है ? इस ओर कभी कोई ध्यान नही देता !

अब आपका ध्यान दूसरी ओर ले जाना चाहता हु , अभी दो दिन पहले सोनीपत के नजदीक एक रेलवे के फाटक पर रात लगभग बारह से एक बजे के बीच एक बड़ी दर्दनाक घटना हुई , इसमें रेलवे के  गार्ड ने फाटक बंद कर रखा था . क्योंकि कुछ देर मैं एक ट्रेन वहा से गुजरने वाली थी , तभी तीन बायक सवार  गार्ड रूम पहुचे और गार्ड से फाटक खोलने के लिए कहने लगे, गार्ड ने उन्हें साफ़ मन कर दिया , परन्तु वो लोग नहीं माने और उन्होंने गुस्से मैं रेलवे गार्ड के धार दार हतियार से हाथ काट दिए , वो तो अच्छा हुआ एक राहगीर वह से गुजर रहा था उसने गार्ड को कराहते देख लिया और गार्ड को अस्पताल पंहुचा दिया , अन्यथा एक जीवन और पृथ्वी से उठ जाता , उस गार्ड ने उन्ही की सुरक्षा के लिए वह फाटक नहीं खोला , अगर फाटक खुला होता तो शायद वह और अन्य लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते थे , परन्तु इन नासमझ लोगो ने उसी पर हमला कर घायल कर दिया जो वास्तव मैं  उनकी सुरक्षा के लिए खड़ा था ! इस प्रकार के घटना और सड़क पर होने वाले झगडे मैं कोई ज्यादा अंतर नहीं है , गुस्से मैं हम लोग आप खो देते है और फिर जीवन भर पछताने के लिए मजबूर हो जाते है !

तीसरी घटना आजकल सोशल मीडिया मैं काफी वायरल हो रही है , इसमें एक  नौजवान एक लड़की को बुरी तरीके से मार रहा है , उसने लड़की के बाल पकड़ कर थप्पड़ मारा और फिर जोर से एक लात उसके पेट मैं मारकर गिरा दिया वह लड़की दर्द से कराह रही है , पर जो लड़का है वह रुकने का नाम नहीं ले रहा है ! इस विडियो के वायरल होने के बाद अब इस लड़के के विरुद्ध कार्यवाही हो रही है , इस केस मैं यह पता चला है की इस घटना को दिखाकर वह अपनी गर्ल फ्रेंड को शादी के लिए मनाना चाहता था , और यह लड़के के पिताजी दिल्ली पुलिस मैं कार्यरत है , शायद उसको विश्वास था की उसको बचा लिया जाएगा इसलिए वह बे खौफ इस प्रकार की हरकत कर रहा था !

यह सभी घटनाये नाकाम व्यवस्था के कारन तो होती ही है परन्तु समाज का इनके प्रति उदासीन रवैया , इनको और बढ़ने मैं सहायता करता है , समय है इन सब पर गंभीरता से सोचने का , अन्यथा हम इसी प्रकार समाज मैं हिंसा को बढ़ावा देते रहेंगे ! समाज और व्यवस्था के ताल मेल से ही इन सब पर पार पाया जा सकता है !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन

  उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन पंचायत चुनाव, या पंचायत चुनाव , भारत में ग्रामीण लोकतंत्र की नींव हैं, जो गांवों को उनके भविष्य को संवारने का अधिकार देते हैं। उत्तराखंड में, हिमालय की गोद में बसे गांवों के लिए ये चुनाव विशेष महत्व रखते हैं। जुलाई 2025 में होने वाले उत्तराखंड पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। प्रधानों (ग्राम प्रमुख) से लेकर समग्र विकास तक, ये चुनाव ग्रामीण उत्तराखंड के लिए गेम-चेंजर हैं। आइए जानें कि पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं, ये गांवों के विकास को कैसे बढ़ावा देते हैं, और 2025 के चुनावों से जुड़े कुछ रोचक किस्से जो उत्तराखंड के गांवों की भावना को दर्शाते हैं। पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं पंचायत चुनाव भारत की विकेंद्रित शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो 1993 के 73वें संवैधानिक संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) को संवैधानिक दर्जा देता है। उत्तराखंड, जहां 7,485 ग्राम पंचायतें, 95 ब्लॉक, और 13 जिला पंचायतें हैं, में ये चुनाव ग्रामीण समुदायों के लिए जीवन रेखा हैं। ये गांव वालों को प्रधान , उप-प्रधान और सदस्यों जैसे नेताओं ...

धराली की त्रासदी , जब प्रकृति ने सब्र खो दिया !!

  परिचय: जब प्रकृति ने अपना सब्र खो दिया 5 अगस्त 2025। यह तारीख उत्तराखंड के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। इस दिन से पहले, उत्तरकाशी जिले में गंगा (भागीरथी) के किनारे बसा खूबसूरत गाँव 'धराली' अपनी सेब के बागानों, शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता था। यह एक ऐसी जगह थी जहाँ लोग शहर के शोर से दूर सुकून के पल बिताने आते थे। लेकिन उस रात, प्रकृति ने अपना वो रौद्र रूप दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कुछ ही घंटों में, हँसता-खेलता धराली गाँव जलमग्न हो गया, और अपने पीछे छोड़ गया सिर्फ तबाही, खामोशी और अनगिनत सवाल। आज हम उस विनाशलीला को याद करेंगे, उसके कारणों की गहराई में जाएँगे और समझने की कोशिश करेंगे कि धराली की इस जल समाधि से इंसान क्या सबक सीख सकता है। आपदा के पीछे के विस्तृत कारण: यह सिर्फ बादल फटना नहीं था अक्सर ऐसी घटनाओं को केवल "बादल फटने" ( Cloudburst ) का नाम देकर एक प्राकृतिक आपदा मान लिया जाता है। लेकिन धराली की त्रासदी कई वर्षों से की जा रही मानवीय गलतियों और प्रकृति की चेतावनियों को नजरअंदाज करने का एक भयानक परिणाम थी। इसक...

5500/ का चालान बचाइए और आज ही बुक करें कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर अपनी कार के लिए।

  5500/ का चालान बचाइए और आज ही बुक करें कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर अपनी कार के लिए। परिचय भारत में, विशेष रूप से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) जैसे क्षेत्रों में, रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर वाहनों के लिए अनिवार्य हो गए हैं। यह कदम वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण नियमों को लागू करने के प्रयासों का हिस्सा है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के तहत शुरू किए गए ये स्टिकर वाहन के ईंधन प्रकार को दर्शाते हैं, जिससे अधिकारियों को उच्च उत्सर्जन वाले वाहनों की पहचान और नियमन में आसानी होती है, खासकर जब वायु गुणवत्ता खराब हो। यह लेख रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर के उद्देश्य, महत्व और भारत में इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझाता है। रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर का उद्देश्य रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर वाहन के ईंधन प्रकार को दृष्टिगत रूप से दर्शाते हैं, जिससे कानून प्रवर्तन और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों को वाहनों के उत्सर्जन की निगरानी में मदद मिलती है। ये स्टिकर एचएसआरपी सिस्टम का हिस्सा हैं, जो 2012-13 में शुरू हुआ और दिल्ली में अप्रैल 2019 तक सभी वाहनों के लिए अनिवार्य हो गया। य...