सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बदलते रिश्ते !!




गाँव को आज परदेश खा चूका है , गाँव के लोग आधुनिकता की चमक और रोटी रोजी की तलाश मैं गाँव को अपनी जिंदगी से हटा चुके है  ! शहर मैं आकर मनुष्य सिर्फ शहर की सोचता है , और अब एक नौकरी  एक आशियाना और बच्चो का भविष्य यह उसकी आधुनिकता की सबसे बड़ी चिंताए है और कुछ भाग्यशाली  इन सब चिन्ताओ के साथ साथ फिर से गाँव के रिश्तो के साथ जुड़ रहे है ! आज मनुष्य को समाज न परदेश मैं पूरी  तरह से मिल रहा है और न गाँव मैं !मेरे साथ कुछ ऐसा ही हुआ उस दिन अचानक दिल्ली के एक व्यस्त दोपहर मैं एक फ़ोन ने मुझे झकझोर कर रख दिया ! समय कुछ २ से २.३० बजे का होगा मैं अपने एक मित्र के साथ गोल मार्किट की एक दूकान मैं कुछ बैनर का डिजाईन फाइनल कर रहा था , तभी फ़ोन बजा और फ़ोन पर एक नंबर बार बार फ़्लैश हो रहा था , फ़ोन बुक मैं नाम न होने की वजह से कोई नाम नहीं आ रहा था , मैंने जैसे ही फ़ोन उठाया . उधर से एक अधेड़ महिला की आवाज आयी
 " देबीया बोल रहा है "
मैंने एक दम जवाब दिया " हा " इस नाम से सिर्फ मुझे सिफ मेरे गाँव वाले जानते है !
" मैं चाची बोल रही हु "
तब तक मैंने चाची की आवाज पहचान ली थी , लोधी रोड की चाची बोल रही थी !
" बयी तू तो हमें भूल ही गया है , जब से नॉएडा आई हु तबसे न मिलना , न फ़ोन कुछ भी नहीं "
मैंने सोचते हुए जवाब दिया " चाची आपका नंबर ही नहीं था "
" नंबर नहीं था तो क्या हुआ , नंबर औरो से मिल सकता है , और कभी नॉएडा घर भी नहीं आया तू "
च्चाची ने चाचा के  गुजर  जाने और लोधी रोड का मकान छूटने के बाद नॉएडा चली गयी थी , इस लोधी रोड की भी अपना इतिहास था  , यह कुवाटर उद्लिखान से आने वाले  लोगो का सबसे बड़ा ठिकाना हुआ करता था अस्सी और नब्बे के दशक मैं  , मैं भी जब दिल्ली आया  था तो सबसे पहले यही आया था , पिताजी किशन गंज रहते थे , और उनकी छुट्टी सिर्फ सोमवार को होती थी इसलिए गाँव आने के दो तीन दिन मैं यही रहा ! लोधी रोड वाले  चाचा की बारी थी   पिताजी के पास छोड़ने की  ! मुझे अभी भी याद है वह शाम डीटीसी की बस से उतरने के बाद उन्होंने मुझे पहली कैम्पा कोला पिय्लाई थी   , जो इतनी ठंडी थी की सीधा नाक तक जा चढ़ी थी ! उन चाचा को गुजरे हुए अब काफी वक़्त हो गया है , चाची ने किसी तरह से अपनी छोटी बेटी की शादी की और बहुत मेहनत और मसक्कत के बाद उनका लड़का अब एन डी एम् सी मैं नौकरी लगा है अपने पिता के स्थान पर , लोधी रोड मैं अपने जीवन के लगभग ३० . ३५ साल काटने के बाद चाची नॉएडा चली गयी है !
" चाची पक्का आऊंगा  जल्दी ही  और फ़ोन भी करूँगा आपको  अब आपको फ़ोन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी " मैंने कहाँ
" हमारे गाँव मैं एक तू ही है जिस से  बात  होती है और , तू बिलकुल बेटे के तरह है मेरे , इसलिए इतने हक़ से कह रही हु " चाची ने बोला !
" ठीक है चाची मैं जल्द ही आपसे आकर मिलता हु बाय " यह कहकर मैंने फ़ोन काट दिया !

 चाची के इस फ़ोन कॉल ने मुझे अतीत मैं धकेल दिया था !  आज फिर से यादे मुझे उद्लीखन ले चली थी  ! एक फला -फूला गाँव था मेरा , हर घर मैं एक अलग प्रकार की ख़ुशी थी , पैसे का रंग इस खुश मैं दूर दूर तक नहीं था , गरीबी और अमीरी इन रिश्तो के बीच कभी नहीं आई ! सब त्यौहार , रामलीला , खतोदु, फूलदे , खेलना -कूदना , अडडू, फर्र ,गुच्छी , और आठे का कौतिक . आलू -मटर और रायता सब साथ मिलकर और गोल धारा बनाकर नीचे बैठकर  खाते थे ! रामगंगा जीवन का एक अभिन्न अंग थी , और उसमे नहाना सबसे बड़ा सुख ! रामगंगा ने बिना कोच के हमें तैरना सिखा दिया और भैंस की पूँछ पकड़कर जर्धार रौ के चक्कर लगाना  ! लालुपाती और पाट्या मैं गोरु के गवाव और  सौल्धयानि   ग्ध्यर से मझेटी लगाना यही बचपन था , बरेती जाना सबसे बड़ा पिकनिक था और पिठ्या लगाना और मिटा कर दुबारा लगाना जेब खर्ची कमाने का सबसे बड़ा साधन , यही जीवन था इस से आगे कुछ नहीं ! करियर शब्द कभी सुना नहीं था , सिर्फ तकती और कमेतु लेकर स्कूल जाना तकती मैं  " अ आ " लिखकर वापस ले आना यही हमारी पढ़ायी थी !
समय ने पता नहीं कब बड़ा कर दिया और  "तली" की राह पकड़ ली , क्योकि "तली " जो जाता है वही  फिर छुट्टियों मैं गाँव मैं नवाब-साब बन कर फिर घूमता है , बेल-बोटम की पेंट, पीछे की जेब मैं कंगी , टूथ पेस्ट और ब्रश और  पैर मैं हर टाइम चप्पल ये कुछ नयी चीजे जुड़ गयी जिन्दगी से , यही  आधुनिकता की पहली कड़ी थी , और यही से सफ़र शुरू हुआ गाँव से दूर रहने का और शहर को पास रखने का ! जैसे जैसे समय बीतता गया गाँव के रिश्ते छूटते गए और शहर मैं नए रिश्तो ने पुराने रिश्तो की जगह ले ली ! चिट्ठी अब मोबाइल बन गयी है  पर मोबाइल मैं  चिट्टी वाली मिठास कहा  ! मोबाइल वो सुख कहा दे पाता है जो बीस दिन देर पहुचने वाली चिट्ठी देती थी ! रिश्तो मैं नकलीपन आ गया है अब सब रिश्ते आमिर और रसूकदार लोगो के घर तक जाते है , गरीब आदमी का न कोई दोस्त है न रिश्तेदार ! यह सच शहर का है तो यही सच गाँव का भी है !
परन्तु कुछ रिश्ते इन सब से दूर है जो ऊँच नीच और आमिर गरीबी से दूर है ये रिश्ते है मेरे गाँव के , ये रिश्ते है मेरे बचपन के , जिनमे कभी किसी प्रकार छल - कपट नहीं था , यही और ऐसा ही रिश्ता है लोधी रोड वाली चाची का , चाचा मेरे सबसे अच्छे मित्रो मैं से थे , इन रिश्तो मैं उम्र नहीं देखि जाती , बड़े वैचारिक रिश्ते थे वो , आज वो होते तो पता नहीं गाँव की हालत कुछ तो अच्छी होती , चाची की बातचीत मैं चाचा का जिक्र तो नहीं आया परन्तु हर बात कही जाय यह जरुरी तो नहीं ! चाची के अंतिम वाक्य के अपने पन ने मुझे काफी झकझोर कर रख दिया था , उसमें मुझे एक अपना उनका हक़ दिखा की , माना तुम मुझे फ़ोन नहीं करते याद नहीं करते परन्तु क्या मेरा अधिकार तुम पर नहीं है ?
यह प्रश्न गाँव का हर बुजुर्ग इस जवान पीढ़ी से पूछता है , कम से कम एक फ़ोन और एक नमस्ते के हकदार हम भी है , क्या तुम लोग हमें इस लायक भी नहीं समझते ? बचपन मैं कभी दाल - भात , कभी रोटी-सब्जी और कभी गाय का दूध तो पिलाया होगा , कभी दही और छा तो रखी होगी हमने तुम्हारे लिए , माना हम तुम्हारे परिवार के नहीं है फिर भी समाज का एक हिस्सा तो जरुर है , सदा सुख और दुःख मैं साथ तो खड़े थे , क्या इन का आज के युग मैं कोई मूल्य नहीं है , हमने कभी रुपये पैसे  या कोई अन्य उम्मीद तो नहीं रखी पर , एक फ़ोन और एक नमस्ते के हकदार तो हम भी है ! चाची की बातो से लगा मुझे भी की शायद वह इसी हक़ की उम्मीद मुझसे कर रही थी , तो उसमे गलत क्या है , उन्होंने बचपन मैं कुछ न कुछ तो मेरे लिए किया होगा , और जो चाचा जी जिनकी वो अर्धांगिनी है उन्होंने तो बहुत कुछ मेरे लिए किया , तो फिर क्यों मैं उनको फ़ोन नहीं करंता , क्यों नहीं उनके हाल चाल पूछता ? इन्ही सब सवालो को मन मैं लिए मैं दिल्ली के ट्रैफिक मैं फिर खो जाता हु , और फिर शाम की चका- चौंध और शोर मैं गाँव फिर कही खो जाता है !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन

  उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन पंचायत चुनाव, या पंचायत चुनाव , भारत में ग्रामीण लोकतंत्र की नींव हैं, जो गांवों को उनके भविष्य को संवारने का अधिकार देते हैं। उत्तराखंड में, हिमालय की गोद में बसे गांवों के लिए ये चुनाव विशेष महत्व रखते हैं। जुलाई 2025 में होने वाले उत्तराखंड पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। प्रधानों (ग्राम प्रमुख) से लेकर समग्र विकास तक, ये चुनाव ग्रामीण उत्तराखंड के लिए गेम-चेंजर हैं। आइए जानें कि पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं, ये गांवों के विकास को कैसे बढ़ावा देते हैं, और 2025 के चुनावों से जुड़े कुछ रोचक किस्से जो उत्तराखंड के गांवों की भावना को दर्शाते हैं। पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं पंचायत चुनाव भारत की विकेंद्रित शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो 1993 के 73वें संवैधानिक संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) को संवैधानिक दर्जा देता है। उत्तराखंड, जहां 7,485 ग्राम पंचायतें, 95 ब्लॉक, और 13 जिला पंचायतें हैं, में ये चुनाव ग्रामीण समुदायों के लिए जीवन रेखा हैं। ये गांव वालों को प्रधान , उप-प्रधान और सदस्यों जैसे नेताओं ...

धराली की त्रासदी , जब प्रकृति ने सब्र खो दिया !!

  परिचय: जब प्रकृति ने अपना सब्र खो दिया 5 अगस्त 2025। यह तारीख उत्तराखंड के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। इस दिन से पहले, उत्तरकाशी जिले में गंगा (भागीरथी) के किनारे बसा खूबसूरत गाँव 'धराली' अपनी सेब के बागानों, शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता था। यह एक ऐसी जगह थी जहाँ लोग शहर के शोर से दूर सुकून के पल बिताने आते थे। लेकिन उस रात, प्रकृति ने अपना वो रौद्र रूप दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कुछ ही घंटों में, हँसता-खेलता धराली गाँव जलमग्न हो गया, और अपने पीछे छोड़ गया सिर्फ तबाही, खामोशी और अनगिनत सवाल। आज हम उस विनाशलीला को याद करेंगे, उसके कारणों की गहराई में जाएँगे और समझने की कोशिश करेंगे कि धराली की इस जल समाधि से इंसान क्या सबक सीख सकता है। आपदा के पीछे के विस्तृत कारण: यह सिर्फ बादल फटना नहीं था अक्सर ऐसी घटनाओं को केवल "बादल फटने" ( Cloudburst ) का नाम देकर एक प्राकृतिक आपदा मान लिया जाता है। लेकिन धराली की त्रासदी कई वर्षों से की जा रही मानवीय गलतियों और प्रकृति की चेतावनियों को नजरअंदाज करने का एक भयानक परिणाम थी। इसक...

5500/ का चालान बचाइए और आज ही बुक करें कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर अपनी कार के लिए।

  5500/ का चालान बचाइए और आज ही बुक करें कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर अपनी कार के लिए। परिचय भारत में, विशेष रूप से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) जैसे क्षेत्रों में, रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर वाहनों के लिए अनिवार्य हो गए हैं। यह कदम वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण नियमों को लागू करने के प्रयासों का हिस्सा है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के तहत शुरू किए गए ये स्टिकर वाहन के ईंधन प्रकार को दर्शाते हैं, जिससे अधिकारियों को उच्च उत्सर्जन वाले वाहनों की पहचान और नियमन में आसानी होती है, खासकर जब वायु गुणवत्ता खराब हो। यह लेख रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर के उद्देश्य, महत्व और भारत में इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझाता है। रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर का उद्देश्य रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर वाहन के ईंधन प्रकार को दृष्टिगत रूप से दर्शाते हैं, जिससे कानून प्रवर्तन और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों को वाहनों के उत्सर्जन की निगरानी में मदद मिलती है। ये स्टिकर एचएसआरपी सिस्टम का हिस्सा हैं, जो 2012-13 में शुरू हुआ और दिल्ली में अप्रैल 2019 तक सभी वाहनों के लिए अनिवार्य हो गया। य...