सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

" आगे ले जाओ "


                                                


पहाड़ का जीवन बड़ा संघर्षशील है , जो वहा रहता है , वहा काम करता है , और वहा बीमार होता है सबके लिए ! विकास शब्द सिर्फ व्यवस्था  की गलियारों मैं गुम हो जाता है , आम जिंदगी मैं वह कही नजर नहीं आता है ! हर मुश्किल का हल ढूढना सचमुच एक पहाड चढ़ने की तरह हो जाता है , रोटी पानी की समस्या तो सदा से रही है पर अभी कुछ समय पहले चिकित्षा व्यवस्था से भी सामना हुआ और तब पता चला की यहाँ भी वही हाल है जो बाकी व्यवस्था का है !
पहाड़ के पिछड़ेपन  कारण एक ही नहीं बहुत से है , जिसमे स्वास्थ्य सेवा का भी बहुत बड़ा योगदान है , सरकारी चिकित्षा व्यवस्था की कमी इसका सबसे बड़ा कारण भी मान सकते है , मैं चौखुटिया ब्लाक का वासी हु , और वह बचपन से एक अस्पताल है वह देखा और वहा इलाज भी करवाया था कभी , जब उत्तराखंड बना नहीं था तब भी मुझे लगता था वहा वही सुविधाए थी जो अब है , और आप यह भी कह सकते है वो और कम हुई है ! उत्तराखंड बने हुए आज चौदह साल हो चुके है परन्तु धरातल पर सब कुछ वैसा ही चल रहा है , कितनी सरकारे आई - गयी पर आम आदमी की मुश्किलों अभी भी वही है जो सदियों पहले थे , आश्चर्य सिर्फ इस बात का है फिर यह बजट का पैसा कहा लग जाता है ?
अभी दो दिन पहले मेरे एक रिश्तेदार की तबियत ख़राब हुई , इन महिला के पेट मैं काफी दर्द हुआ और चौखुटिया गयी और वह प्राइवेट डॉक्टर जो की MBBS नहीं है उन्होंने २ इंजेक्शन लगाये और कहा की दर्द कम हो जायेगा पर वो नहीं हुआ , घर आकर वो रात भर कराहती रही फिर अगले दिन सुबह उनको रानीखेत दिखाया गया , जहा उन्हें फिर २ इंजेक्शन लगाये गए और दवा दी गयी , परन्तु घर पहुचते ही उनका दर्द फिर उनको परेशान करने लगा जिसके बाद उनके 108 बुला कर चौखुटिया के सरकारी अस्पताल मैं भरति करवा दिया गया ,वहा के तत्ल्कालीन चिकितश्क साहब की मैं बड़ी तारीफ करूँगा की उन्होंने मरीज का मौजूदा उपकरणों के साथ काफी अच्छा ध्यान रखा , मैंने दिल्ली से उनसे फ़ोन पर भी बात की , जो आम तौर पर हमें कही और नजर नहीं आता की एक सरकारी डॉ साहब फ़ोन पर उपचार भी बता रहे है मरीज के रिश्तेदारों को , यहाँ वह सब हुआ , परन्तु मरीज का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा था, अब क्या करे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ था , अगर मरीज को इस हालत मैं यहाँ से उठाये तो कहा इलाज के लिए ले जाया जाय ? बड़ा चिंता का विषय था , आपस मैं और डॉ सहाब से बात की , और समझा की पूर्ण इलाज या तो सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी मैं हो सकता है या फिर दिल्ली , हल्द्वानी लगभग १५० किमी दूर था और दिल्ली 400 किमी , चिंता यह सता रही थी की क्या मरीज इतना समय और इतना लम्बा सफ़र तय कर लेगा इलाज के इन्तजार मैं ? 
अब जैसे तैसे मन को मनाया ,और इस निर्णय पर पंहुचा गया की इनको यहाँ से आगे रानीखेत ले जाया जाय , वहा एक प्राइवेट हस्पताल मैं भारती करवाया जाय और फिर आगे की नीति बनायीं जाय , और वही किया गया , इस वक़्त मरीज उस अस्पताल मैं भरती है और इलाज चल रहा है , सिर्फ पैसे का इंतजाम करना बाकी रह गया है , उसका इंतजाम करना है , कुल खर्चा 30 हजार रुपये के करीब आ रहा है !
वो तो परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक है नहीं तो एक जान चली जाती , मेरा सिर्फ एक प्रश्न है , अगर सब मरीजो को आपने आगे ही भेजना है तो फिर क्यों ये अस्पताल खोले हुए है और क्यों इनमे वह सब सुविधाए नहीं है जो एक आम अस्पताल मैं होती है , पहाड़ मैं अगर कोई इलाह चाहिए तो उसके लिए क्यों सिर्फ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी यां सफ़दरजंग दिल्ली ही क्यों आना पड़ता है , कहा है फिर उत्तराखंड की सरकार, जब सब कुछ दिल्ली ने करना है तो फिर क्यों राज्य की मांग की गयी और क्यों इतना बजट हर साल इस थकी हुई और मरी हुई व्यवस्था मैं डाला जाता है ?

कब यह सरकार जनता के लिए काम करेगी ?? क्या सिर्फ आम जनता अपना काम संघर्ष कर के ही प्राप्त कर सकती है ? बड़े शर्म की बात है ..कब खतम होगी यह  " आगे ले जाओ संस्कृति " ?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन

  उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन पंचायत चुनाव, या पंचायत चुनाव , भारत में ग्रामीण लोकतंत्र की नींव हैं, जो गांवों को उनके भविष्य को संवारने का अधिकार देते हैं। उत्तराखंड में, हिमालय की गोद में बसे गांवों के लिए ये चुनाव विशेष महत्व रखते हैं। जुलाई 2025 में होने वाले उत्तराखंड पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। प्रधानों (ग्राम प्रमुख) से लेकर समग्र विकास तक, ये चुनाव ग्रामीण उत्तराखंड के लिए गेम-चेंजर हैं। आइए जानें कि पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं, ये गांवों के विकास को कैसे बढ़ावा देते हैं, और 2025 के चुनावों से जुड़े कुछ रोचक किस्से जो उत्तराखंड के गांवों की भावना को दर्शाते हैं। पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं पंचायत चुनाव भारत की विकेंद्रित शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो 1993 के 73वें संवैधानिक संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) को संवैधानिक दर्जा देता है। उत्तराखंड, जहां 7,485 ग्राम पंचायतें, 95 ब्लॉक, और 13 जिला पंचायतें हैं, में ये चुनाव ग्रामीण समुदायों के लिए जीवन रेखा हैं। ये गांव वालों को प्रधान , उप-प्रधान और सदस्यों जैसे नेताओं ...

धराली की त्रासदी , जब प्रकृति ने सब्र खो दिया !!

  परिचय: जब प्रकृति ने अपना सब्र खो दिया 5 अगस्त 2025। यह तारीख उत्तराखंड के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। इस दिन से पहले, उत्तरकाशी जिले में गंगा (भागीरथी) के किनारे बसा खूबसूरत गाँव 'धराली' अपनी सेब के बागानों, शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता था। यह एक ऐसी जगह थी जहाँ लोग शहर के शोर से दूर सुकून के पल बिताने आते थे। लेकिन उस रात, प्रकृति ने अपना वो रौद्र रूप दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कुछ ही घंटों में, हँसता-खेलता धराली गाँव जलमग्न हो गया, और अपने पीछे छोड़ गया सिर्फ तबाही, खामोशी और अनगिनत सवाल। आज हम उस विनाशलीला को याद करेंगे, उसके कारणों की गहराई में जाएँगे और समझने की कोशिश करेंगे कि धराली की इस जल समाधि से इंसान क्या सबक सीख सकता है। आपदा के पीछे के विस्तृत कारण: यह सिर्फ बादल फटना नहीं था अक्सर ऐसी घटनाओं को केवल "बादल फटने" ( Cloudburst ) का नाम देकर एक प्राकृतिक आपदा मान लिया जाता है। लेकिन धराली की त्रासदी कई वर्षों से की जा रही मानवीय गलतियों और प्रकृति की चेतावनियों को नजरअंदाज करने का एक भयानक परिणाम थी। इसक...

5500/ का चालान बचाइए और आज ही बुक करें कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर अपनी कार के लिए।

  5500/ का चालान बचाइए और आज ही बुक करें कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर अपनी कार के लिए। परिचय भारत में, विशेष रूप से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) जैसे क्षेत्रों में, रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर वाहनों के लिए अनिवार्य हो गए हैं। यह कदम वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण नियमों को लागू करने के प्रयासों का हिस्सा है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के तहत शुरू किए गए ये स्टिकर वाहन के ईंधन प्रकार को दर्शाते हैं, जिससे अधिकारियों को उच्च उत्सर्जन वाले वाहनों की पहचान और नियमन में आसानी होती है, खासकर जब वायु गुणवत्ता खराब हो। यह लेख रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर के उद्देश्य, महत्व और भारत में इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझाता है। रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर का उद्देश्य रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर वाहन के ईंधन प्रकार को दृष्टिगत रूप से दर्शाते हैं, जिससे कानून प्रवर्तन और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों को वाहनों के उत्सर्जन की निगरानी में मदद मिलती है। ये स्टिकर एचएसआरपी सिस्टम का हिस्सा हैं, जो 2012-13 में शुरू हुआ और दिल्ली में अप्रैल 2019 तक सभी वाहनों के लिए अनिवार्य हो गया। य...