सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गैरसैण ..देहरादून.....कहानी दो औरतो की ..!


गैरसैण  का महत्व सबके लिए अलग - अलग है , इसका महत्त्व समय - समय पर बदलता भी रहता है ! राज्य  बन ने से पहले , राज्य बन ने के बाद, सरकार बन ने से पहले , सरकार बन ने के बाद, चुनाव जीनते से पहले और चुनाव जीतने के बाद ! जैसे जीवन की रेखाए बदलती है आम आदमी के हाथ मैं वैसे ही गैरसैण की तकदीर बदलती है ! मुद्दे को कब उठाना है , कब बिठाना है यह हमारे नेताओ से अच्छा कौन जान सकता है !किसी नेता को आज गैरसैण अच्छा लगता है , क्योकि उसे अचानक लोगो की भावनाओ का ख्याल आ गया है , और आज अचानक उन भावनाओ की कद्र करनी है तो उनका बयान आ जाता है , और गैरसैण के बारे मैं जब भी कोई बयान आता है , वो अपने आप ऐतिहासिक हो जाता है , वैसे भी रोज रोज गैरसैण की कोई बात नहीं करता है !

मैं गैरसैण को राजनीती के मुद्दे से दूर एक दूसरी नजर से देखता हु , मेरा नजरिया हो सकता है काफी अटपटा लगे गा  कुछ लोगो को , लेकिन यह अक्सर हम आम जीवन मैं महसूस करते है ! देहरादून एक ऐसा आधुनिक शहर है जिसमे पूंजीपति लोग रहते है , शिक्षा का सबसे बड़ा हब है , यहाँ के विद्यार्थी सीधा पढ़ कर विदेशो मैं नौकरी पाते है , सौन्दर्य है , चमक - धमक है , लोगो के ठाट- बाट है , अपने आम मैं एक hep शहर है , इसमें मुझे वो सब दीखता है जो एक आधुनिक नारी मैं है , faishon है स्टाइल है , एक अनूठा अंदाज है ! सबकी पसंद है , लोग अक्सर घुमने के लिए इस शहर का रुख करते है , और राजधानी बन ने के बाद इसकी सुन्दरता मैं और चार चाँद लग गए , इलीट पोलिटिकल क्लास , बिल्डर्स  सबने इसकी सुन्दरता को चार चाँद लगा दिए , और यह शहर उत्तराखंड के पॉवर -फुल कम्युनिटी का हब है , यह एक अंग्रेजी में की तरह शहर है !

अब चले गैरसैण की ओर , जो अभी विकास की नजरो से काफी पीछे है , पहाड़ है , खेत है , लेकिन न कोई बाजार है न कोई चमक धमक है , यहाँ पहुचने के लिए सिर्फ सड़क के जरिये जाया जा सकता है , न कोई रेल मार्ग न कोई हवाई अड्डा , गड्ढे , संकरी सड़क कैसे राजधानी का बोझ उठा सकती है ! विधान सभा सदस्यhi कैसे सड़क के रास्ते यहाँ पहुचेंगे ! यह शहर एक पहाड़ की बौडी अम्मा की तरह है !

जब अंग्रेजी मेम और बौडी अम्मा मैं से चुनाव करना हो तो ..लोग सदा मेम की ओर ज्यादा आकर्षित होते है , और ऐसा  स्वाभाविक भी है  मैं २ - ४ दिन  बौडी अम्मा के पास जा कर भावना का सम्मान तो कर सकते हु  पर वह रह नहीं सकता  , शायद यही कारण है हमारे नेता लोग इस मेम के साथ रहना चाहते है पर ...बौडी को नहीं भूलना चाहते  क्योकि भावनाए भी कोई चीज होती है वो चाहे कुछ करे न करे ..वोट तो मांग ही सकते है इस दम पर !

अगर मन मैं इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी हो सकता है ,  उत्तराखंड हमें दूसरो से ले लिया , लेकिन अपनों से हम गैरसैण नहीं ले पा रहे है ,उत्तराखंड राज्य इस लिए माँगा था की पुरे उत्तराखंड का समुचित विकास हो सके , न की इसलिए जो आलरेडी विकसित है उसके और विकास के लिए ...अब ये जनता सोचे वह क्या चाहती है ....आखिर लोकतंत्र मैं जनता ही सर्वोपरि है ..!

यह मेरे अपने विचार है ..कृपया इस लेख को अन्यथा न ले ...मैं भी एक उत्तराखंडी हु जो सब के सम्मान मैं विश्वास करता हु...राजनीती से परे होकर इसका आनंद ले...!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन

  उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन पंचायत चुनाव, या पंचायत चुनाव , भारत में ग्रामीण लोकतंत्र की नींव हैं, जो गांवों को उनके भविष्य को संवारने का अधिकार देते हैं। उत्तराखंड में, हिमालय की गोद में बसे गांवों के लिए ये चुनाव विशेष महत्व रखते हैं। जुलाई 2025 में होने वाले उत्तराखंड पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। प्रधानों (ग्राम प्रमुख) से लेकर समग्र विकास तक, ये चुनाव ग्रामीण उत्तराखंड के लिए गेम-चेंजर हैं। आइए जानें कि पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं, ये गांवों के विकास को कैसे बढ़ावा देते हैं, और 2025 के चुनावों से जुड़े कुछ रोचक किस्से जो उत्तराखंड के गांवों की भावना को दर्शाते हैं। पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं पंचायत चुनाव भारत की विकेंद्रित शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो 1993 के 73वें संवैधानिक संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) को संवैधानिक दर्जा देता है। उत्तराखंड, जहां 7,485 ग्राम पंचायतें, 95 ब्लॉक, और 13 जिला पंचायतें हैं, में ये चुनाव ग्रामीण समुदायों के लिए जीवन रेखा हैं। ये गांव वालों को प्रधान , उप-प्रधान और सदस्यों जैसे नेताओं ...

धराली की त्रासदी , जब प्रकृति ने सब्र खो दिया !!

  परिचय: जब प्रकृति ने अपना सब्र खो दिया 5 अगस्त 2025। यह तारीख उत्तराखंड के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। इस दिन से पहले, उत्तरकाशी जिले में गंगा (भागीरथी) के किनारे बसा खूबसूरत गाँव 'धराली' अपनी सेब के बागानों, शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता था। यह एक ऐसी जगह थी जहाँ लोग शहर के शोर से दूर सुकून के पल बिताने आते थे। लेकिन उस रात, प्रकृति ने अपना वो रौद्र रूप दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कुछ ही घंटों में, हँसता-खेलता धराली गाँव जलमग्न हो गया, और अपने पीछे छोड़ गया सिर्फ तबाही, खामोशी और अनगिनत सवाल। आज हम उस विनाशलीला को याद करेंगे, उसके कारणों की गहराई में जाएँगे और समझने की कोशिश करेंगे कि धराली की इस जल समाधि से इंसान क्या सबक सीख सकता है। आपदा के पीछे के विस्तृत कारण: यह सिर्फ बादल फटना नहीं था अक्सर ऐसी घटनाओं को केवल "बादल फटने" ( Cloudburst ) का नाम देकर एक प्राकृतिक आपदा मान लिया जाता है। लेकिन धराली की त्रासदी कई वर्षों से की जा रही मानवीय गलतियों और प्रकृति की चेतावनियों को नजरअंदाज करने का एक भयानक परिणाम थी। इसक...

चौखुटिया का अमर बरगद: आस्था और विरासत का प्रतीक

  चौखुटिया का अमर बरगद: आस्था और विरासत का प्रतीक उत्तराखंड की शांत गेवाड़ घाटी में बसा चौखुटिया, जहां रामगंगा नदी के किनारे अगनेरी मंदिर की पवित्र भूमि पर एक बरगद का पेड़ पिछले पचास से अधिक वर्षों से खड़ा है, वह केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और विरासत का जीवंत प्रतीक है। यह बरगद, जिसे स्थानीय लोग श्रद्धा से देखते हैं, अगनेरी मंदिर के प्रांगण में और रामगंगा मंदिर के निकट, एक मूक साक्षी की तरह खड़ा है, जो न केवल समय की गति को देख चुका है, बल्कि अनगिनत प्रार्थनाओं, उत्सवों और कहानियों को अपने आलिंगन में समेटे हुए है। हिंदू संस्कृति में बरगद, या वट वृक्ष , को अमरता और दैवीय शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसकी विशाल शाखाएं, हवा में लटकती जड़ें और घना छायादार canopy इसे एक पवित्र आश्रय बनाते हैं। चौखुटिया का यह बरगद पेड़, जो अपनी जड़ों से धरती को गले लगाए हुए है, श्रद्धालुओं के लिए एक जीवंत मंदिर की तरह है। ऐसा माना जाता है कि इसके तने, जड़ों और पत्तियों में ब्रह्मा, विष्णु और शिव का वास है। इसकी छाया में बैठकर श्रद्धालु शांति पाते हैं, और इसकी उपस्थिति उन्हें आलौकिक शक्ति का...