सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"पथरीला रास्ता "अपराधो से लडती नारी ..!




" पथरीला रास्ता "  अपराधो से लडती नारी की कहानी !


महिला के बारे मैं सोचने पर मजबूर कर देती है , दिन प्रतिदिन बढ़ने वाली ये अपराधिक  घटनाये ! आज हम महिला को एक समाज मैं माँ , बहन, बेटी  के रूप मैं देखते है , इसे देवी की तरह मंदिरों मै और  कंजको मैं  पूजते  है ...और इसी समाज का दूसरा छोर इसे  निर्भया, दामिनी , किरण बनाकर इसकी जिंदगी नरक बना देता है , इसी समाज का एक हिस्सा  बदायु भी  है ! न जाने कितने जीवन कानून तक पहुचने से पहले ही रुखसत कर देते है , आखिर नारी को कब तक इन दोनों असामान्य समाजो का सामना करना पड़ेगा ?


यहाँ कानून भी है , पुलिस भी है न्यालय भी है ,पर अपराध फिर भी बढ़ रहे है , निर्भया के चीख ने पुरे समाज को क्रोधित कर के रख दिया , माँ, बहने, बेटिया यहाँ तक की पूरा समाज सड़क पर आया इस के विरुद्ध , पर क्या हुआ आज अभी भी कितनी निर्भयाये रोज प्रताड़ित की जाती है , उनके साथ बलात्कार होता है , उनपर एसिड फैका जाता है , शक्तिशाली मीडिया होने के बावजूद इन अपराधो मैं रत्ती भर कमी नहीं आई है ! कानून बदलने की बात हुए , फांसी की सजा की बात हुई , यहाँ तक की नपुंसक बनाने की भी बात हुई , परन्तु फिर भी अपराध मैं कमी नहीं आई, बल्कि और अपराध बढ़ते चले जा रहे है ! अभी तक यह गुस्सा सिर्फ उन अपराधो पर निकला है जो समाज मैं किसी अनजाने के साथ क्रूर तरीके से होते है पर  उन अपराधो का क्या जो घर मैं दरवाजो की पीछे होते है जिनमे कोई घर का बड़ा लिप्त होता है ? एक जीवन जो जिंदगी भर इस अपराध को मन मैं छिपाए जीता है ?

अपराध की इन विभिन्न परतो पर कला मंच के द्वारा प्रदर्शित " पथरीला रास्ता" का मंचन हमने २२ जून २०१४ को सफ्दरजंग AAOI क्लब मैं देखता ! अपनी कला के माध्यम से कलाकारों ने समाज के इस रूप को सबके सामने रखा , कैसे अपराध होता है और कैसे समाज अपने तथ्यों से इस अपराध को रोकने की कोशिश करता है ! Dr सुवर्ण रावत द्वारा निर्देशित यह नाटिका दर्शको पूरी तरह से मन्त्र मुग्ध कर गयी और दर्शको ने भी अपना गुस्सा अपनी बातो के जरिये रखा ! यह नाटिका ने हमें फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है , की जो भी कदम हम उठा रहे है , वह सब पर्याप्त नहीं है , इस अपराध से लड़ने के लिए हमें अभी बहुत कुछ करना है !

इस अपराध को अगर जड़ से मिटाना है तो इस में कानून, पुलिस , न्यालय की भूमिका से बढ़कर समाज को अपनी भूमिका निभानी पड़ेगी ! कानून , पुलिस  और न्यालय पर बात अपराध होने के बाद जाती है , उस से पहले समाज को जागना होगा अपना दायित्व निभाना होगा , तभी यह अपराध जड़ से ख़त्म होगा अन्यथा निर्भया  और दामिनी  हमें सदा अपने कर्तव्य को निभाने के लिए सवाल उठाती रहेंगी , आखिर क्या दोष था इन सबका जो समाज ने इन्हें यह सिला दिया ?  नारी को हम देवी  का दर्जा न देकर सिर्फ एक सामान नागरिक का अधिकार भी दे दे तो वह नारी के लिए काफी होगा...! नारी के अपराधो के विरुद्ध यह लडाई तब तक चलती रहेगी जब तक समाज मैं नारी के अधिकार बराबर के नहीं होते , समाज मैं प्रधानता खतम करनी पड़ेगी , पुरुष और स्त्री दोनों के बराबर के अधिकार होने चाहिए , यही हमारी कामना है !


टिप्पणियाँ

  1. बहुत सुन्दर प्रयास आपकी समस्त मंडली को कोटि कोटि धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  2. आपके सहयोग के बिना यह सब संभव नहीं था ..आपके सहयोग की सदा लालसा रहेगी ..!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन

  उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन पंचायत चुनाव, या पंचायत चुनाव , भारत में ग्रामीण लोकतंत्र की नींव हैं, जो गांवों को उनके भविष्य को संवारने का अधिकार देते हैं। उत्तराखंड में, हिमालय की गोद में बसे गांवों के लिए ये चुनाव विशेष महत्व रखते हैं। जुलाई 2025 में होने वाले उत्तराखंड पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। प्रधानों (ग्राम प्रमुख) से लेकर समग्र विकास तक, ये चुनाव ग्रामीण उत्तराखंड के लिए गेम-चेंजर हैं। आइए जानें कि पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं, ये गांवों के विकास को कैसे बढ़ावा देते हैं, और 2025 के चुनावों से जुड़े कुछ रोचक किस्से जो उत्तराखंड के गांवों की भावना को दर्शाते हैं। पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं पंचायत चुनाव भारत की विकेंद्रित शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो 1993 के 73वें संवैधानिक संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) को संवैधानिक दर्जा देता है। उत्तराखंड, जहां 7,485 ग्राम पंचायतें, 95 ब्लॉक, और 13 जिला पंचायतें हैं, में ये चुनाव ग्रामीण समुदायों के लिए जीवन रेखा हैं। ये गांव वालों को प्रधान , उप-प्रधान और सदस्यों जैसे नेताओं ...

धराली की त्रासदी , जब प्रकृति ने सब्र खो दिया !!

  परिचय: जब प्रकृति ने अपना सब्र खो दिया 5 अगस्त 2025। यह तारीख उत्तराखंड के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। इस दिन से पहले, उत्तरकाशी जिले में गंगा (भागीरथी) के किनारे बसा खूबसूरत गाँव 'धराली' अपनी सेब के बागानों, शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता था। यह एक ऐसी जगह थी जहाँ लोग शहर के शोर से दूर सुकून के पल बिताने आते थे। लेकिन उस रात, प्रकृति ने अपना वो रौद्र रूप दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कुछ ही घंटों में, हँसता-खेलता धराली गाँव जलमग्न हो गया, और अपने पीछे छोड़ गया सिर्फ तबाही, खामोशी और अनगिनत सवाल। आज हम उस विनाशलीला को याद करेंगे, उसके कारणों की गहराई में जाएँगे और समझने की कोशिश करेंगे कि धराली की इस जल समाधि से इंसान क्या सबक सीख सकता है। आपदा के पीछे के विस्तृत कारण: यह सिर्फ बादल फटना नहीं था अक्सर ऐसी घटनाओं को केवल "बादल फटने" ( Cloudburst ) का नाम देकर एक प्राकृतिक आपदा मान लिया जाता है। लेकिन धराली की त्रासदी कई वर्षों से की जा रही मानवीय गलतियों और प्रकृति की चेतावनियों को नजरअंदाज करने का एक भयानक परिणाम थी। इसक...

5500/ का चालान बचाइए और आज ही बुक करें कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर अपनी कार के लिए।

  5500/ का चालान बचाइए और आज ही बुक करें कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर अपनी कार के लिए। परिचय भारत में, विशेष रूप से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) जैसे क्षेत्रों में, रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर वाहनों के लिए अनिवार्य हो गए हैं। यह कदम वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण नियमों को लागू करने के प्रयासों का हिस्सा है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के तहत शुरू किए गए ये स्टिकर वाहन के ईंधन प्रकार को दर्शाते हैं, जिससे अधिकारियों को उच्च उत्सर्जन वाले वाहनों की पहचान और नियमन में आसानी होती है, खासकर जब वायु गुणवत्ता खराब हो। यह लेख रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर के उद्देश्य, महत्व और भारत में इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझाता है। रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर का उद्देश्य रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर वाहन के ईंधन प्रकार को दृष्टिगत रूप से दर्शाते हैं, जिससे कानून प्रवर्तन और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों को वाहनों के उत्सर्जन की निगरानी में मदद मिलती है। ये स्टिकर एचएसआरपी सिस्टम का हिस्सा हैं, जो 2012-13 में शुरू हुआ और दिल्ली में अप्रैल 2019 तक सभी वाहनों के लिए अनिवार्य हो गया। य...