सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेरी नाख का सिंगाड़ मेरे बचपन का साथी ..!


उंगलिया अनायास ही चलने लग जाती है , जब पहाड़ का ध्यान आता है , पहाड़ की बात होती है और पहाड़ के बारे मैं लिखने का दिल करता है तो , दिमाग  उंगलिया और दिल सब एक हो जाते है ,पहाड़ के बारे मैं क्या लिखा जाय, कभी कभी सब सामान्य सा लगता है परन्तु जैसे ही उसे लेखनी से जीवित किया जाता है तो एक अद्भुत से चीज जो सबके दिल को छु लेती है उसका जनम होता है , परन्तु यह हर आलेख मैं हो जाए यह संभव नहीं है , बचपन जिंदगी का सबसे अच्छा पल होता है और ज्यादा तर उसके बारे मैं लिखने पर मन खुश होता है , इस बहाने उसे याद भी कर लिया जाता है , आज मन मैं कुछ ऐसा ही विचार चल रहा है !

४-५ वी कक्षा की बात थी , तब हाइजन ( शरीर की सफाई) के ऊपर गाँव मैं ध्यान नहीं दिया जाता था, नहाने का कोई दिन निश्चित नहीं , टूथ पेस्ट तो अब चले है , तब जब  कभी दिल करता था तो कोयले से दांत साफ़ किये जाते थे  अन्यथा उसकी भी कोई आवश्यकता नहीं थी ! मेरा अपना शरीर की सफाई पर बिलकुल ध्यान नहीं होता था , बचपन मैं जब पैदा हुआ तो अचानक साथ मैं नाख मैं सिंगाड़ पता नहीं कब आया , और फिर मैं जैसे - जैसे बड़ा होता गया वह मेरे साथ साथ और तेजी से बहता गया, नाख पुरे दिन भर भरी रहती थी , वह एक सफ़ेद बर्फ की तरह नाख के दोनों छेदों मैं अपना राज समझकर बारो महीने पसरी रहती थी , दिन भर वह साथ थी तो मक्खिया भी भिन-भिन कर नाक से लेकर मुह तक अपने आप को पार्क करके रखती थी , मेरी नाख मक्खियों  की पार्किंग का काम करती थी ! उस नाख को साफ़ करने के लिए कभी कभी मम्मी "चाव " दे देती थी नहीं तो कमीज की बाजुओ से भी इमरजेंसी मैं काम चलाना पड़ता था, लेकिन वह सिर्फ एक्सट्रीम इमरजेंसी मैं , जब स्कूल मैं अध्यपक ने कहा तो , बचपन मैं साथी कोई ज्यादा नहीं थे, इसलिए मैं क्लास मैं भी साथी मुझे मेरी नाख के कारण दुरी बना कर बैठते थे , और मैं मक्खियों के छाते के साथ मस्त रहता था !

कभी - कभी जब कोई बड़ा त्यौहार आता था , तभी इजा नहलाती थी और तभी मेरी नाख की सहमत आती थी, बहुत डाट और  गालियों के बीच नाख की सफाई होती थी , और नहाने की बाद कुछ दिन नाख बड़ी हलकी और लाल से दिखती थी ,फिर कुछ दिन के बाद फिर नाख मैं शीर फूट जाती थी और सिंगाड़ से फिर नाख भर जाती थी, मेरी और इस सिंगाड़ के बीच बहुत बड़ा रिश्ता था , जिसके कारण दोस्त मेरे नजदीक कम ही आते थे !

दिल्ली आने से पहले नाख का सिंगाड़ और मक्खिया गाँव मैं ही छोड़ के आना पड़ा उनका पलायन मेरे साथ नहीं हो पाया , और फिर यहाँ पिताजी ने मार- मार कर सब बदन की सफाई अपने हाथो ले ली , फिर क्या था हम चमक गए , स्मार्ट हो गए , सूर्यवंशी है तो तेज चेहरे पर नजर आने लगा, १२ वि कक्षा के बाद गाँव की छुट्टी गया था तभी एक पुराना मित्र मिल गया जो मेरे साथ छठी मैं पड़ता था, मैंने उसे पहचान लिया था , और बस मैं बैठे थे , बाते होने लगी ,,,उन्होंने मुझसे पूछा कहा के हो , मैंने उसे अपने गाँव का नाम बता दिया , उसने मेरी तरफ देखते हुए कहा " म्योर ल एक दगडी छि, उडेखानक, सिंगणु, दिन भर क्लास म माख भगाड़ पाई रनेर होय , और पुर कमीज बोह , सिंगाड़ल सानी हाई कौ, इतु पलीत hoye " उसने जब ये कहा मेरे मन मैं बड़ी हंसी छुटी, मैं ने फिर हस्ते हुए कहा ...अबे वो मैं ही हु .....वह यह सुन कर विश्वास नहीं कर पाया ...., वो तपाक से बोला ," नहीं भाई साहब आप झूठ बोल रहे हो , आप इतने स्मार्ट हो वो तो बिलकुल पलीत था " ..मैंने कहा भुला ये सब दिल्ली का कमाल है , मैं वही हू यह सुनकर मित्र हैरान हो गया ...पर फिर कुछ समय के बाद वह भी मुश्कराने लगा ,,और फिर गले मिला...!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन

  उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन पंचायत चुनाव, या पंचायत चुनाव , भारत में ग्रामीण लोकतंत्र की नींव हैं, जो गांवों को उनके भविष्य को संवारने का अधिकार देते हैं। उत्तराखंड में, हिमालय की गोद में बसे गांवों के लिए ये चुनाव विशेष महत्व रखते हैं। जुलाई 2025 में होने वाले उत्तराखंड पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। प्रधानों (ग्राम प्रमुख) से लेकर समग्र विकास तक, ये चुनाव ग्रामीण उत्तराखंड के लिए गेम-चेंजर हैं। आइए जानें कि पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं, ये गांवों के विकास को कैसे बढ़ावा देते हैं, और 2025 के चुनावों से जुड़े कुछ रोचक किस्से जो उत्तराखंड के गांवों की भावना को दर्शाते हैं। पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं पंचायत चुनाव भारत की विकेंद्रित शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो 1993 के 73वें संवैधानिक संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) को संवैधानिक दर्जा देता है। उत्तराखंड, जहां 7,485 ग्राम पंचायतें, 95 ब्लॉक, और 13 जिला पंचायतें हैं, में ये चुनाव ग्रामीण समुदायों के लिए जीवन रेखा हैं। ये गांव वालों को प्रधान , उप-प्रधान और सदस्यों जैसे नेताओं ...

धराली की त्रासदी , जब प्रकृति ने सब्र खो दिया !!

  परिचय: जब प्रकृति ने अपना सब्र खो दिया 5 अगस्त 2025। यह तारीख उत्तराखंड के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। इस दिन से पहले, उत्तरकाशी जिले में गंगा (भागीरथी) के किनारे बसा खूबसूरत गाँव 'धराली' अपनी सेब के बागानों, शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता था। यह एक ऐसी जगह थी जहाँ लोग शहर के शोर से दूर सुकून के पल बिताने आते थे। लेकिन उस रात, प्रकृति ने अपना वो रौद्र रूप दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कुछ ही घंटों में, हँसता-खेलता धराली गाँव जलमग्न हो गया, और अपने पीछे छोड़ गया सिर्फ तबाही, खामोशी और अनगिनत सवाल। आज हम उस विनाशलीला को याद करेंगे, उसके कारणों की गहराई में जाएँगे और समझने की कोशिश करेंगे कि धराली की इस जल समाधि से इंसान क्या सबक सीख सकता है। आपदा के पीछे के विस्तृत कारण: यह सिर्फ बादल फटना नहीं था अक्सर ऐसी घटनाओं को केवल "बादल फटने" ( Cloudburst ) का नाम देकर एक प्राकृतिक आपदा मान लिया जाता है। लेकिन धराली की त्रासदी कई वर्षों से की जा रही मानवीय गलतियों और प्रकृति की चेतावनियों को नजरअंदाज करने का एक भयानक परिणाम थी। इसक...

5500/ का चालान बचाइए और आज ही बुक करें कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर अपनी कार के लिए।

  5500/ का चालान बचाइए और आज ही बुक करें कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर अपनी कार के लिए। परिचय भारत में, विशेष रूप से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) जैसे क्षेत्रों में, रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर वाहनों के लिए अनिवार्य हो गए हैं। यह कदम वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण नियमों को लागू करने के प्रयासों का हिस्सा है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के तहत शुरू किए गए ये स्टिकर वाहन के ईंधन प्रकार को दर्शाते हैं, जिससे अधिकारियों को उच्च उत्सर्जन वाले वाहनों की पहचान और नियमन में आसानी होती है, खासकर जब वायु गुणवत्ता खराब हो। यह लेख रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर के उद्देश्य, महत्व और भारत में इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझाता है। रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर का उद्देश्य रंग-कोडेड ईंधन स्टिकर वाहन के ईंधन प्रकार को दृष्टिगत रूप से दर्शाते हैं, जिससे कानून प्रवर्तन और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों को वाहनों के उत्सर्जन की निगरानी में मदद मिलती है। ये स्टिकर एचएसआरपी सिस्टम का हिस्सा हैं, जो 2012-13 में शुरू हुआ और दिल्ली में अप्रैल 2019 तक सभी वाहनों के लिए अनिवार्य हो गया। य...