छोटे परिवार का एक दुःख यह भी है की माँ बाप के पास बच्चो के लिए समय काफी कम रहता है , लेकिन कभी कभी बच्चे ऐसी जिद कर बैठते है की माँ बाप को न चाहते हुए भी वह जिद माननी पढ़ती है, ऐसा ही आजकल मेरे साथ हो रहा है, हुए यो की मेरी छोटी बेटी जो अभी दूसरी कक्षा मैं पढ़ती है , वो अचानक एक पेट पालने कि जिद करने लगी , क्योकि हमारे एक रिश्तेदार ने अभी एक बड़ा कुत्ता गोद लिया है, वह चाहती है की हम भी एक पप्पी पाले, परन्तु दिन मैं क्योकि ऑफिस जाना होता है तो उसका ख्याल कौन रखे, उसे यह समझ आ गया और वह मान गयी , लेकिन अगले ही मिनट उसने एक शर्त रख दी, की ठीक है हम पप्पी नहीं पाल सकते , परन्तु एक काम जरुर कर सकते है , हर सन्डे को एक दिन आप मेरा डोगी बनेंगे और एक सन्डे मम्मी, और यह शर्त आपको माननी पड़ेगी, अन्यथा डोगी लाओ,....और उसकी जिद के आगे हम लोगो को झुकना पड़ा , पिछले हफ्ते वाइफ डोगी बनी थी इस सप्ताह मेरा नंबर है, उसने अभी से वो कुत्ते वाला पट्टा निकाल कर प्रेस कर दिया है....इस बार सन्डे को तो पक्का जुतुन्गा मैं भी......इसलिए साथियों इस सन्डे के सामाजिक काम मैं नहीं पहुच पाया तो समझ लेना आज कुत्ता बनने की बारी मेरी थी....जय हो शादी शुदा लोगो की...!
परिचय: जब प्रकृति ने अपना सब्र खो दिया 5 अगस्त 2025। यह तारीख उत्तराखंड के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। इस दिन से पहले, उत्तरकाशी जिले में गंगा (भागीरथी) के किनारे बसा खूबसूरत गाँव 'धराली' अपनी सेब के बागानों, शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता था। यह एक ऐसी जगह थी जहाँ लोग शहर के शोर से दूर सुकून के पल बिताने आते थे। लेकिन उस रात, प्रकृति ने अपना वो रौद्र रूप दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कुछ ही घंटों में, हँसता-खेलता धराली गाँव जलमग्न हो गया, और अपने पीछे छोड़ गया सिर्फ तबाही, खामोशी और अनगिनत सवाल। आज हम उस विनाशलीला को याद करेंगे, उसके कारणों की गहराई में जाएँगे और समझने की कोशिश करेंगे कि धराली की इस जल समाधि से इंसान क्या सबक सीख सकता है। आपदा के पीछे के विस्तृत कारण: यह सिर्फ बादल फटना नहीं था अक्सर ऐसी घटनाओं को केवल "बादल फटने" ( Cloudburst ) का नाम देकर एक प्राकृतिक आपदा मान लिया जाता है। लेकिन धराली की त्रासदी कई वर्षों से की जा रही मानवीय गलतियों और प्रकृति की चेतावनियों को नजरअंदाज करने का एक भयानक परिणाम थी। इसक...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें