सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनीति जो सिर्फ वोट की है अब !



राजनीति से सदा सभ्य लोग दूरी रखते है, शायद इसका कारण भी है, जब लोग अपने हित और फायदे के लिये राजनीति करते है तब सचमुच यह एक गाली बन कर रह जाती है ! आज ऐसे बहुत से उदाहरण है जिनके कारण यह सब सच सा लगता है, आप किसी भी दिन का अखबार या टेलीविजिन देख लीजिये ,यह सच आपके सामने आ जाता है, आप आजकल की ही घटना क्रम ले लीजिये, संसद मैं सांसद pepper स्प्रे, और छुरा लेकर तक पहुच rahe है , क्योकि वो नहीं चाहते की इनके विरोध वाला बिल ना पास हो, और उस विरोध को दिखाने के लिये वो कुछ भी कर सकते है, एक राज्य की असेंब्ली मैं दो सदस्य अपने कपड़े उतर कर खड़े हो गये, क्योकि उनकी मांग ना मानी गयी !

लेकिन हद तो तब पार हो गयी जब एक प्रदेश की मुख्यमंत्री साहिबा ने पूर्व प्रधानमंत्री के हत्यारो को रिहा करने का आदेश दे डाला, और वा भी बिना केन्द्र की राय लिये, आजकल इस प्रकार के कृत्य आपको हर अखबार, हर न्यूज़ चॅनेल पर नजर आयेंगे, क्योकि अब राजनीति मैं नैतिकता को कही दूर दफना दिया गया है , क्योकि नैतिकता कुछ समय की वाह-वाही तो दिला सकती है परंतु सत्ता नहीं, इसलिये अब सभी नेता लोग राजनीति नहीं मार्केटिंग एजेंट बन गये है, वह सिर्फ उन वादो और उन  बातो मैं विश्वास रखते है जो उनकी झोली मैं वोट डाल सकते है, नेता लोग उन नीतियो की वकालत करते नजर आते है जो उन्हो जल्दी से गद्दी पर विराजमान करवा सके, चाहे उसके लिये उन्हे देश को कितना पीछे धकेलना पड़े उसका उन्हे कोई गम नहीं है!

आज जो भी नीतिया या वादे सरकार करती है इनसे से ऐसा लगता है की वोट के लिये ये देश, अवाम को धर्म, जाती, छेत्र के हिसाब से बाटने मैं कटई भी नहीं कतराते, अभी Telengana के मुद्दे पर हम सबने देखा, इसका फायदा या नुकसान अवाम को  समझने मैं समय जरूर लगेगा परंतु नेताओ की तो जीत है हर हाल मैं, अगर नहीं बनता तो इधर वाले नेता जीत ते और अगर बन जाता तो उधर वाले बन जाते , धरम, मुसलमान, आरक्षण ये सदाबहार मुद्दे है जो चुनाव के वक़्त सबसे ज्यदा समाचारो मैं रहते है, और आरक्षण से आम आदि को फायदा तो काफी काम हुआ है परंतु आरक्षण के नाम पर बहनजी ने दिल्ली lucknow मैं कितने महल बना लिये है ये सब आप जानते ही है, और जिनके नाम पर इन महलो का निर्माण हुआ है उनका इन महलो मैं घुसना भी निषेद है !

कब होगा आम आदमी जागृत , कब समझ पायेगा इन नेताओ की चाल, और कब मांगेगा इन सबसे हिसाब, बस इंतज़ार है उस दिन का यह वह दिन है जिसका इंतज़ार बचपन से कर रहा हूँ पर अभी तक वह दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा है , सिर्फ नजर आ रहा है इन नेताओ की भूख का अम्बार और कुछ नहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन

  उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: गांव के विकास की धड़कन पंचायत चुनाव, या पंचायत चुनाव , भारत में ग्रामीण लोकतंत्र की नींव हैं, जो गांवों को उनके भविष्य को संवारने का अधिकार देते हैं। उत्तराखंड में, हिमालय की गोद में बसे गांवों के लिए ये चुनाव विशेष महत्व रखते हैं। जुलाई 2025 में होने वाले उत्तराखंड पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। प्रधानों (ग्राम प्रमुख) से लेकर समग्र विकास तक, ये चुनाव ग्रामीण उत्तराखंड के लिए गेम-चेंजर हैं। आइए जानें कि पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं, ये गांवों के विकास को कैसे बढ़ावा देते हैं, और 2025 के चुनावों से जुड़े कुछ रोचक किस्से जो उत्तराखंड के गांवों की भावना को दर्शाते हैं। पंचायत चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं पंचायत चुनाव भारत की विकेंद्रित शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो 1993 के 73वें संवैधानिक संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) को संवैधानिक दर्जा देता है। उत्तराखंड, जहां 7,485 ग्राम पंचायतें, 95 ब्लॉक, और 13 जिला पंचायतें हैं, में ये चुनाव ग्रामीण समुदायों के लिए जीवन रेखा हैं। ये गांव वालों को प्रधान , उप-प्रधान और सदस्यों जैसे नेताओं ...

धराली की त्रासदी , जब प्रकृति ने सब्र खो दिया !!

  परिचय: जब प्रकृति ने अपना सब्र खो दिया 5 अगस्त 2025। यह तारीख उत्तराखंड के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। इस दिन से पहले, उत्तरकाशी जिले में गंगा (भागीरथी) के किनारे बसा खूबसूरत गाँव 'धराली' अपनी सेब के बागानों, शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता था। यह एक ऐसी जगह थी जहाँ लोग शहर के शोर से दूर सुकून के पल बिताने आते थे। लेकिन उस रात, प्रकृति ने अपना वो रौद्र रूप दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कुछ ही घंटों में, हँसता-खेलता धराली गाँव जलमग्न हो गया, और अपने पीछे छोड़ गया सिर्फ तबाही, खामोशी और अनगिनत सवाल। आज हम उस विनाशलीला को याद करेंगे, उसके कारणों की गहराई में जाएँगे और समझने की कोशिश करेंगे कि धराली की इस जल समाधि से इंसान क्या सबक सीख सकता है। आपदा के पीछे के विस्तृत कारण: यह सिर्फ बादल फटना नहीं था अक्सर ऐसी घटनाओं को केवल "बादल फटने" ( Cloudburst ) का नाम देकर एक प्राकृतिक आपदा मान लिया जाता है। लेकिन धराली की त्रासदी कई वर्षों से की जा रही मानवीय गलतियों और प्रकृति की चेतावनियों को नजरअंदाज करने का एक भयानक परिणाम थी। इसक...

चौखुटिया का अमर बरगद: आस्था और विरासत का प्रतीक

  चौखुटिया का अमर बरगद: आस्था और विरासत का प्रतीक उत्तराखंड की शांत गेवाड़ घाटी में बसा चौखुटिया, जहां रामगंगा नदी के किनारे अगनेरी मंदिर की पवित्र भूमि पर एक बरगद का पेड़ पिछले पचास से अधिक वर्षों से खड़ा है, वह केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और विरासत का जीवंत प्रतीक है। यह बरगद, जिसे स्थानीय लोग श्रद्धा से देखते हैं, अगनेरी मंदिर के प्रांगण में और रामगंगा मंदिर के निकट, एक मूक साक्षी की तरह खड़ा है, जो न केवल समय की गति को देख चुका है, बल्कि अनगिनत प्रार्थनाओं, उत्सवों और कहानियों को अपने आलिंगन में समेटे हुए है। हिंदू संस्कृति में बरगद, या वट वृक्ष , को अमरता और दैवीय शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसकी विशाल शाखाएं, हवा में लटकती जड़ें और घना छायादार canopy इसे एक पवित्र आश्रय बनाते हैं। चौखुटिया का यह बरगद पेड़, जो अपनी जड़ों से धरती को गले लगाए हुए है, श्रद्धालुओं के लिए एक जीवंत मंदिर की तरह है। ऐसा माना जाता है कि इसके तने, जड़ों और पत्तियों में ब्रह्मा, विष्णु और शिव का वास है। इसकी छाया में बैठकर श्रद्धालु शांति पाते हैं, और इसकी उपस्थिति उन्हें आलौकिक शक्ति का...